राज्य

नरसिंहपुर- स्वाभिमान की रक्षा के लिए राजा नरवर शाह एवं राजा डेलन शाह का बलिदान अविस्मरणीय : मंत्री श्री पटेल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 21 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
नरसिंहपुर- स्वाभिमान की रक्षा के लिए राजा नरवर शाह एवं राजा डेलन शाह का बलिदान अविस्मरणीय : मंत्री श्री पटेल

मंत्री श्री पटेल ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को ग्राम गुर्रा में आयोजित कार्यक्रम में वर्ष 1842 की क्रांति के महान नायकों राजा नरवर शाह एवं राजा डेलन शाह की प्रतिमाओं के अनावरण का संकल्प लिया गया था। आज दोनों वीर क्रांतिकारियों की प्रतिमाओं का अनावरण कर उस संकल्प को पूरा किया गया है।

वर्ष 1842 की क्रांति राजा हिरदेशाह के नेतृत्व में अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध हुए संघर्ष का महत्वपूर्ण अध्याय है। इस अवसर पर क्रांतिकारियों के वंशजों की उपस्थिति और उनका सम्मान करना गौरव का विषय है। यह सम्मान केवल व्यक्तियों का नहीं, बल्कि उनके महान पूर्वजों के साहस, त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण का सम्मान है।

इस अवसर पर मंत्री श्री पटेल एवं अन्य अतिथियों ने राजा डेलन शाह एवं राजा नरवर शाह की प्रतिमाओं का अनावरण किया। प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर वीर क्रांतिकारियों को नमन किया। कार्यक्रम में राजा कौशलेन्द्र सिंह (हीरापुर), मीरा बाई (रानी जी मदनपुर), राजा रामकुमार ठाकुर (मदनपुर-ढिलवार) एवं ठा. भारत सिंह (ढिलवार राजपरिवार) का सम्मान किया गया। साथ ही ‘माटी का मान’ पुस्तक का विमोचन भी किया गया।

मंत्री श्री पटेल ने कहा कि जनजातीय समाज का प्रकृति के साथ गहरा संबंध रहा है। जल, जंगल और जमीन केवल प्राकृतिक संसाधन नहीं, बल्कि उनकी जीवनशैली, संस्कृति और परंपराओं का अभिन्न हिस्सा हैं। वीरांगना रानी दुर्गावती और बादलभोई ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अद्वितीय साहस का परिचय देते हुए अपना बलिदान दिया।

मंत्री श्री पटेल ने राजा भभूत सिंह के संघर्ष का उल्लेख करते हुए कहा कि सतपुड़ा अंचल की धरती अनेक ऐसे वीर योद्धाओं की साक्षी रही है, जिन्होंने अंग्रेजी शासन के विरुद्ध संघर्ष किया। वर्ष 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में राजा भभूत सिंह का योगदान भी इसी गौरवशाली परंपरा का हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि हमें अपने क्षेत्र के इतिहास, ऐतिहासिक स्थलों और यहां जन्मे महापुरुषों के योगदान को जानना चाहिए। इतिहास में अनेक ऐसे बलिदानी हुए हैं, जिनकी जन्मतिथि भले ही उपलब्ध न हो, लेकिन उनकी शहादत और संघर्ष की स्मृतियां आज भी हमें प्रेरणा देती हैं। ऐसे नायकों को स्मरण करना और उनके योगदान को समाज के सामने लाना हम सभी का दायित्व है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर 1842 की क्रांति के दो महान नायकों, राजा नरवर शाह और राजा डेलन शाह की प्रतिमाओं के अनावरण के बारे में है, जिसे मंत्री श्री पटेल ने 15 नवंबर को ग्राम गुर्रा में आयोजित कार्यक्रम में घोषित किया। यह विषय इतिहास के उस समय के संघर्ष को याद करने और उसकी स्मृति को जीवित रखने के लिए है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की प्रारंभिक धारा को उजागर करती है, जो आज के युवाओं और नागरिकों में राष्ट्रीय गर्व और ऐतिहासिक जागरूकता बढ़ा सकती है। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक होगा, क्यों

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।