खेल

नरसिंहपुर में युवाओं को मतदान के प्रति किया जागरूक

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 31 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
नरसिंहपुर में युवाओं को मतदान के प्रति किया जागरूक

नरसिंहपुर के पीएम श्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के वर्चुअल हॉल में विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के संगठन मेरा युवा भारत के तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम का विषय ‘अपना वोट जानें’ रहा। इसका उद्देश्य युवाओं और विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था, चुनाव प्रक्रिया और मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करना था।

जिला युवा अधिकारी उमंग जैन ने युवाओं को देश निर्माण से जोड़ने में माय भारत की भूमिका बताई। वहीं, ग्वालियर की यूथ आइकन मानसी शर्मा ने विद्यार्थियों को विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर प्रक्रिया और चुनाव के इतिहास की जानकारी दी। संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने भी अपने विचार साझा किए।

------ बाइट - मानसी शर्मा, यूथ आइकन, ग्वालियर

बाइट - उमंग जैन, जिला युवा अधिकारी, नरसिंहपुर

बाइट - नम्रता विश्वकर्मा, युवा छात्रा, नरसिंहपुर

नरसिंहपुर में युवाओं को मतदान के प्रति किया जागरूक

युवा संवाद में चुनाव प्रक्रिया की दी गई विस्तृत जानकारी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।