अपराध

नारायणपुर में शहीद स्मृति दिवस का आयोजन, अमर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 22 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
नारायणपुर में शहीद स्मृति दिवस का आयोजन, अमर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

नारायणपुर| छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में शहीद स्मृति दिवस के अवसर पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला मुख्यालय स्थित रक्षित केंद्र के शहीद स्मारक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने शहीदों को नमन कर उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया। इस दौरान शहीद परिवारों का सम्मान भी किया गया।

नारायणपुर में शहीद स्मृति दिवस के अवसर पर वीर शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। रक्षित केंद्र स्थित शहीद स्मारक परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने देश की सुरक्षा, शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर शोक परेड के साथ हुई। इसके बाद सुबह 8 बजकर 55 मिनट पर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल के आगमन पर दीप प्रज्ज्वलन किया गया। सुबह 9 बजे शहीदों की नामावली का वाचन किया गया। इसके बाद सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर शहीदों को सलामी दी गई और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर शहीद परिवारों को अतिथियों द्वारा शॉल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके समस्याओं को सुनने और निराकरण के संबंध में भी चर्चा की गई। सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर परेड की कार्यवाही के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

शहीद स्मृति दिवस वीर जवानों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान को याद करने का अवसर है। देश की सुरक्षा और शांति के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले इन वीर सपूतों का त्याग सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने शहीदों के आदर्शों पर चलने और उनके बलिदान को सदैव याद रखने का संकल्प लिया।

बाइट-1: नम्रता जैन, कलेक्टर, नारायणपुर बाइट-2: संदीप कुमार पटेल, पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।