राज्य

नॉर्दर्न रेलवे सेंट्रल हॉस्पिटल और AIIMS के बीच MoU पर हस्ताक्षर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
नॉर्दर्न रेलवे सेंट्रल हॉस्पिटल और AIIMS के बीच MoU पर हस्ताक्षर

अक्टूबर 08, नई दिल्ली: नई दिल्ली में भारतीय रेलवे इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च एवं नॉर्दर्न रेलवे सेंट्रल हॉस्पिटल (IRPGIMSR/NRCH) और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन यानी MoU पर हस्ताक्षर किए गए।

इस समझौते का उद्देश्य मेडिकल शिक्षा, चिकित्सा अनुसंधान, स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों की देखभाल के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करना है। MoU के जरिए दोनों संस्थानों के बीच विशेषज्ञता और संसाधनों के आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

नॉर्दर्न रेलवे सेंट्रल हॉस्पिटल की प्रिंसिपल चीफ मेडिकल डायरेक्टर और वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. रुशमा टंडन ने कहा कि अस्पताल अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित है, जहां देशभर से रेलवे के कर्मचारी और अधिकारी इलाज के लिए आते हैं।

उन्होंने कहा कि AIIMS के साथ इस समझौते के बाद मरीजों को बेहतर और उन्नत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में और मदद मिलेगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।