नरेला में AIMIM के युवा कार्यकर्ताओं की बैठक, आदम खान का किया सम्मान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल। नरेला विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 70 और 71 में 16 अक्टूबर को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के युवा कार्यकर्ताओं की बैठक और चाय पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम के दौरान युवा अध्यक्ष आदम खान का सम्मान किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने और जनहित से जुड़े मुद्दों पर मिलकर काम करने की बात कही।
कार्यक्रम का आयोजन सुल्तान नदीम बिलाल खान और साहिल कुरैशी की ओर से किया गया। बैठक में युवाओं को संगठन से जोड़ने, उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और क्षेत्र में जनसेवा से जुड़े कार्यों को गति देने पर जोर दिया गया।
AIMIM भोपाल के जिला सोशल मीडिया उपाध्यक्ष अब्दुल समी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को एक मंच पर लाकर उनकी आवाज को मजबूती देना और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करना है। उन्होंने युवाओं से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने और जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।