नर्मदा में राष्ट्रीय चिंतन शिविर का शुभारंभ
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज गुजरात के नर्मदा में राष्ट्रीय चिंतन शिविर का शुभारंभ किया। केन्द्रीय सड़क और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय द्वारा आयोजित इस शिविर में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा और छत्तीसगढ़ के लोक निर्माण मंत्री अरुण साव भी शामिल हुए। दो दिवसीय शिविर का आयोजन “गतिशक्ति से प्रगति” थीम पर किया गया है। चिंतन शिविर के पहले दिन आज विभिन्न सत्रों में “पीएम गतिशक्ति के क्रियान्वयन, भूमि अधिग्रहण में तेजी और संबंधित राशि के प्रभावी उपयोग जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।