नर्मदापुरम : कलेक्टर ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास, आरईएस और पीएचई विभाग के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ ने कलेक्टर कार्यालय के रेवा सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सहित संबंधित विभागों के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में विभिन्न विकास कार्यों एवं शासकीय योजनाओं की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराएं तथा योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें।
कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने प्रधानमंत्री आवास योजना की जनपदवार समीक्षा करते हुए समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से पूर्ण एवं अपूर्ण आवासों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि लंबित आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए। आवास निर्माण में देरी के मूल कारणों का आकलन कर समस्याओं का निराकरण किया जाए, ताकि निर्माण कार्यों को गति मिल सके।
कलेक्टर ने कहा कि आरईएस की इंजीनियरिंग टीम के साथ समन्वय कर आवास निर्माण की प्रभावी प्लानिंग करें। निर्माण कार्यों के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, जिससे अपूर्ण आवासों को तेजी से पूरा किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास योजना में लंबित आवासों की संख्या कम करते हुए पेंडेंसी समाप्त करने के लिए गंभीरता से प्रयास किए जाएं।
मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना के अंतर्गत चयनित ग्रामों में आवश्यक भूमि का चिन्हांकन कर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार रिपोर्ट प्रदेश स्तर पर प्रेषित की जाए। उन्होंने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक कार्यवाही समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने आंगनवाड़ी भवन निर्माण कार्यों की जनपदवार समीक्षा करते हुए अपूर्ण भवनों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन स्वीकृत भवनों का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराया जाए।
भूमि चिन्हांकन से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए राजस्व विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर बैठक आयोजित करने तथा लंबित प्रकरणों का समाधान करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि वर्षा के कारण प्रभावित निर्माण कार्यों को वर्षा समाप्त होने के बाद तेज गति से संचालित किया जाए, ताकि भवनों का निर्माण समय पर पूरा हो सके।
आरईएस के निर्माण कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग करें
बैठक में कलेक्टर ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (आरईएस) विभाग के अंतर्गत संचालित निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यपालन यंत्री आरईएस को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की प्रभावी निगरानी के लिए डब्ल्यूएमएस (WMS) सिस्टम लागू किया जाए, जिससे कार्यों की प्रगति पर नियमित नजर रखी जा सके।
कलेक्टर ने कहा कि सभी निर्माण कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग की जाए तथा अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूरा कराया जाए। स्वीकृत परियोजनाओं के क्रियान्वयन में विभागीय समन्वय की कमी के कारण किसी भी स्तर पर कार्य प्रभावित नहीं होना चाहिए। सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय से कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
नल-जल योजनाओं की नियमित निगरानी और समय-सीमा में पूर्णता सुनिश्चित करें
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने कार्यपालन यंत्री से जिले में संचालित नल-जल योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि अपूर्ण नल-जल योजनाओं को शीघ्र पूरा कराने के लिए ग्रामवार समय-सीमा निर्धारित की जाए। साथ ही, पूर्ण एवं अपूर्ण योजनाओं की निगरानी के लिए बेहतर मॉनिटरिंग व्यवस्था विकसित की जाए।
कलेक्टर ने कहा कि पूर्ण हो चुकी नल-जल योजनाओं का व्यवस्थित रूप से हैंडओवर लिया जाए, जिससे उनका सुचारू संचालन सुनिश्चित हो सके। उन्होंने निकट भविष्य में जल आपूर्ति की स्थिति को ध्यान में रखते हुए ऐसे ग्रामों एवं क्षेत्रों को पहले से चिन्हित करने के निर्देश दिए, जहां पानी की कमी होने की आशंका है। इन क्षेत्रों के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर उसकी नियमित समीक्षा की जाए, ताकि समय रहते आवश्यकता के समय पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।
विभिन्न योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा
बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित वीबी जीरामजी योजना, गौशालाओं, युक्तधारा पोर्टल, सिफरी पोर्टल सहित अन्य परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, लंबित कार्यों के शीघ्र निराकरण और निर्धारित लक्ष्यों की समय पर पूर्ति के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हिमांशु जैन सहित पंचायत एवं ग्रामीण विकास, आरईएस, पीएचई तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर नर्मदापुरम में कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ द्वारा पंचायत एवं ग्रामीण विकास, आरईएस और पीएचई विभाग के कार्यों की समीक्षा के बारे में है। कलेक्टर ने रेवा सभाकक्ष में अधिकारियों से मिलकर विकास योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की और निर्माण कार्यों की समय-सीमा पूरी करने के निर्देश दिए। यह घटना महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाती है कि स्थानीय प्रशासन योजनाओं के कार्यान्वयन पर कड़ी नजर रख रहा है, जिससे कार्यान्वयन में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ती है। आम जनता को इससे लाभ होगा क्योंकि योजनाओं के समय पर पूरा हो