राज्य

नर्मदापुरम- शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में डिप्लोमा प्रवेश 14 सितंबर तक

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
नर्मदापुरम- शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में डिप्लोमा प्रवेश 14 सितंबर तक

शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, नर्मदापुरम में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया जारी है। इच्छुक विद्यार्थी 14 सितम्बर तक आवेदन कर सकते हैं। सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर साइंस एवं मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट पाठ्यक्रमों में सीटें उपलब्ध हैं। 10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी प्रथम वर्ष तथा 12वीं/आईटीआई उत्तीर्ण विद्यार्थी लेटरल एंट्री के माध्यम से द्वितीय वर्ष में प्रवेश ले सकते हैं। महाविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर प्रवेश लेने की अपील की है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।