नर्सिंग विद्यार्थियों को अब घर बैठे मिलेंगी डिजिटल सेवाएं, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और ऑटो-ऑपरेशन व्यवस्था लागू
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →भोपाल, 1 अक्टूबर 2026। मध्यप्रदेश नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल ने नर्सिंग विद्यार्थियों की सुविधा, पारदर्शिता और समय की बचत के उद्देश्य से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं ऑटो-ऑपरेशन व्यवस्था लागू की है। इस डिजिटल व्यवस्था के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न पंजीयन संबंधी कार्यों के साथ मार्कशीट और सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए बार-बार काउंसिल कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं होगी।
काउंसिल की चेयरपर्सन डॉ. बीनू कुशवाह ने बताया कि ऑनलाइन व्यवस्था का उद्देश्य विद्यार्थियों को सरल, सुगम और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना है। डिजिटल प्रक्रिया के माध्यम से विद्यार्थियों के कार्यों को अधिक सुविधाजनक बनाया जा रहा है। इससे अनावश्यक कार्यालयीन प्रक्रियाओं से राहत मिलने के साथ विद्यार्थियों के समय और संसाधनों की भी बचत होगी।
उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि पंजीयन एवं अन्य कार्यों के लिए काउंसिल की आधिकारिक ऑनलाइन व्यवस्था का ही उपयोग करें।
काउंसिल की ओर से विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के लिए डिजिटल प्रक्रियाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है। काउंसिल ने कहा है कि विद्यार्थियों से किसी भी प्रकार की अवैध वसूली या अनधिकृत गतिविधि की जानकारी मिलने पर संबंधित मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
मध्यप्रदेश नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल ने कहा कि विद्यार्थियों को पारदर्शी, सुगम और सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ नर्सिंग शिक्षा एवं पंजीयन व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए डिजिटल प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर मध्यप्रदेश नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल द्वारा नर्सिंग विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और ऑटो-ऑपरेशन व्यवस्था लागू करने के बारे में है। इस डिजिटल व्यवस्था से विद्यार्थियों को पंजीयन, मार्कशीट और सर्टिफिकेट जैसी प्रक्रियाएँ घर बैठे पूरी करने का अवसर मिलेगा। यह कदम शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में डिजिटल परिवर्तन को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और काउंसिल के कार्यभार में कमी आएगी। आम जनता पर इसका असर यह होगा कि नर्सिंग शिक्षार्थी समय और लागत दोनों मे