खेल

नशा मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का दिलाया संकल्प

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 27 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
नशा मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का दिलाया संकल्प

विकसित भारत के संकल्प को साकार करने और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के तहत हरिद्वार में बैठक आयोजित की गई।

27 नवम्बर 2026, हरिद्धार: विकसित भारत के संकल्प को साकार करने और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के तहत हरिद्वार में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान युवाओं को नशे से दूर रहने, समाज में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने और नशा मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

बैठक की अध्यक्षता ‘मेरा युवा भारत की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रियंका शुक्ला ने की। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने युवाओं से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने युवाओं से नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेल और राष्ट्र निर्माण जैसे सकारात्मक कार्यों में लगाने की अपील की।

(

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।