अपराध

नशा तस्करों पर कांगड़ा पुलिस का बड़ा प्रहार, 6.25 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
नशा तस्करों पर कांगड़ा पुलिस का बड़ा प्रहार, 6.25 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क

इस साल एनडीपीएस एक्ट के तहत 140 मामले दर्ज, पीआईटी एनडीपीएस के 23 मामलों में आरोपियों की हिरासत की पुष्टि

नवंबर 13, कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश): जिला कांगड़ा में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने वित्तीय कार्रवाई तेज कर दी है। नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्ति पर शिकंजा कसते हुए पुलिस अब तक करीब 6 करोड़ 25 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क कर चुकी है। इनमें से करीब 6 करोड़ रुपये की संपत्ति की सक्षम प्राधिकारी से पुष्टि भी हो चुकी है।

वहीं, चालू वर्ष में अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 140 मामले दर्ज किए गए हैं। एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने अक्तूबर माह के दौरान पुलिस की कार्यप्रणाली और लंबित मामलों की समीक्षा के लिए आयोजित अपराध समीक्षा बैठक के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैठक में लंबित मामलों की जांच की प्रगति का आकलन किया गया।

साथ ही जांच अधिकारियों और थाना प्रभारियों को दिए गए निर्देशों की अनुपालना की भी समीक्षा की गई। एसपी ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई को प्रभावी बनाने के लिए पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत भी कदम उठाए जा रहे हैं। इस कानून के तहत 32 मामले सरकार को अनुमति एवं कार्रवाई के लिए भेजे गए थे, जिनमें से 23 मामलों में पुष्टि हो चुकी है और संबंधित आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

शेष मामले सरकार के विचाराधीन हैं। उन्होंने बताया कि नशा तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति का पता लगाने के लिए पुलिस वित्तीय जांच पर भी विशेष ध्यान दे रही है। इसके तहत अब तक 9 मामलों में कार्रवाई की गई है, जिनमें से 7 मामलों में सक्षम प्राधिकारी से पुष्टि मिल चुकी है। पुलिस का उद्देश्य नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों को गिरफ्तार करने के साथ-साथ उनकी अवैध कमाई और संपत्ति पर भी चोट करना है।

एसपी ने एक विशेष मामले का उल्लेख करते हुए बताया कि शाहपुर पुलिस थाना में दर्ज एफआईआर नंबर 109 के तहत जवाली निवासी शम्मी कपूर की 28 लाख 93 हजार 800 रुपये की संपत्ति फ्रीज की गई थी। इस मामले में नई दिल्ली स्थित सक्षम प्राधिकारी ने फ्रीजिंग ऑर्डर की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। एसपी कुलभूषण वर्मा ने स्पष्ट किया कि जिला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

पुलिस नशा तस्करों के नेटवर्क को तोड़ने के साथ उनकी अवैध संपत्ति का पता लगाकर नियमानुसार जब्ती की कार्रवाई भी करेगी।

बाईट: कुलभूषण वर्मा, पुलिस अधीक्षक, कांगड़ा

💡 पृष्ठभूमि (Background)

कांगड़ा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई की है, जिसमें 140 मामले दर्ज किए गए और 23 आरोपियों को हिरासत में लिया गया। इस वर्ष एनडीपीएस अधिनियम के तहत इन तस्करों की अवैध संपत्ति पर 6.25 करोड़ रुपये की कुर्की की गई। यह कदम नशा व्यापार को रोकने और उसके वित्तीय स्रोतों को नष्ट करने के उद्देश्य से है। ऐसी कार्रवाई से नशे के प्रसार में कमी आ सकती है, जिससे समाज में अपराध दर घटेगी और नागरिकों को सुरक्षित वातावरण मिलेगा। इसके अलावा, यह दिखाता है कि कानून प्रवर्तन विभाग नशा तस्करों के ख

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।