अपराध

नशा विरोधी एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की हत्या:केमिस्ट गोलियां मारकर भागा; पुलिस ने परिवार डिटेन किया, समर्थकों ने दुकान तोड़ी; मानसा में माहौल तनावपूर्ण

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 14 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
नशा विरोधी एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की हत्या:केमिस्ट गोलियां मारकर भागा; पुलिस ने परिवार डिटेन किया, समर्थकों ने दुकान तोड़ी; मानसा में माहौल तनावपूर्ण

पंजाब के मानसा में एंटी ड्रग टास्क फोर्स के संचालक परविंदर सिंह झोटा की मंगलवार (13 अक्टूबर) सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। नशा बेचने को लेकर नशा विरोधी एक्टिविस्ट झोटा की मेडिकल स्टोर मालिक अश्विनी से बहस हुई। इसी दौरान अश्विनी ने उन्हें 3 गोलियां मार दीं। उनके 4 साथियों को भी गोली लगी।

जब झोटा को साथी ले जाने लगे तो मेडिकल स्टोर मालिक हाथ में पिस्टल लेकर पीछे दौड़ा। कुछ देर बाद वह मेडिकल स्टोर बंद कर भाग गया। पुलिस के मुताबिक, साल 2023 में परविंदर झोटा ने नशा बेचने की वजह से इसी दुकानदार के गले में जूतों की माला पहनाकर घुमाया था। इस वजह से दोनों के बीच रंजिश चल रही थी।

मानसा के SSP वैभव चौधरी ने कहा कि कातिल की तलाश की जा रही है। झोटा के कत्ल से उनके समर्थक व परिजन सिविल अस्पताल के बाहर जमा हो गए। उन्होंने मानसा शहर बंद का ऐलान किया और अंतिम संस्कार से इनकार किया। उन्होंने झोटा का शव मांगा, लेकिन पुलिस ने शव नहीं दिया। गुस्से में उन्होंने आरोपी की दुकान तोड़ दी।

इधर, पुलिस ने आरोपी के परिवार को डिटेन किया है। वहीं, CM भगवंत मान ने सभी जिलों के DC और SSP की हाई लेवल मीटिंग बुला ली है। 30 सितंबर, 2026 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जालंधर में रैली के दौरान पंजाब को ड्रग्स से पूरी तरह मुक्त करने के लिए 31 दिसंबर 2029 की डेडलाइन तय की थी। उनकी इस घोषणा के 13 दिन बाद ही एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट की हत्या कर दी गई।

ये खबरे भी पढ़ें… झोटा ने अपने कत्ल का VIDEO खुद ही शूट किया:फेसबुक पर लाइव होकर मेडिकल स्टोर पहुंचे; केमिस्ट ने 'तूने बहुत गंद डाला' कह गोली मारी झोटा मर्डर केस, मां से कहा था-ये मुझे मार देंगे:घर से निकलते समय पैर छुए, कहा- खाना तैयार रखना; पिता बोले- न बेटा बिका, न मैं बिकूंगा

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।