अपराध

नशे के खिलाफ राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली पहुंची जयपुर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 21 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
नशे के खिलाफ राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली पहुंची जयपुर

जयपुर/कोटपूतली बहरोड़, 21 अक्टूबर। नशे के खिलाफ जनजागरूकता का संदेश लेकर निकली राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली बुधवार शाम जयपुर के आमेर फोर्ट पहुंची। कोटपूतली-बहरोड़ के रास्ते जयपुर पहुंचने पर रैली में शामिल राइडर्स का स्वागत किया गया। ‘FIGHT AGAINST DRUGS’ के संदेश के साथ निकाली जा रही इस रैली में सीआरपीएफ, बीएसएफ, एनआईए, आरपीएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ, एनएसजी और एसएसबी सहित विभिन्न सुरक्षा बलों के करीब 250 राइडर्स शामिल हैं।

गुरुवार सुबह 10 बजे जयपुर के रामनिवास बाग से पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा हरी झंडी दिखाकर अगले पड़ाव के लिए रवाना करेंगे। रैली 22 अक्टूबर को अजमेर और 23 अक्टूबर को चित्तौड़गढ़ होते हुए उदयपुर पहुंचेगी। इसके बाद 24 अक्टूबर को उदयपुर से गांधीनगर के लिए प्रस्थान करेगी। यह रैली 26 अक्टूबर को एकता नगर पहुंचेगी और यहां आयोजित होने वाली परेड में शामिल होंगी।

रैली का उद्देश्य नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करना और नशामुक्त समाज का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।