नशे के खिलाफ साइकिल से संदेश, 6 दिसंबर को साइक्लोथॉन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
श्रीगंगानगर में नशा मुक्ति अभियान के तहत विद्यार्थियों को जागरूक किया जा रहा है। शहीद मेजर हरबंस सिंह चहल की स्मृति में 6 दिसंबर को साइक्लोथॉन आयोजित होगी।
श्रीगंगानगर, 27 नवंबर | नशा मुक्त भारत अभियान के तहत श्रीगंगानगर में युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलकूद से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी कड़ी में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से साधुवाली स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय सहित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यशालाओं का आयोजन किया गया।
कार्यशालाओं में विक्रम ज्याणी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है। नशे की लत न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य, बल्कि पूरे परिवार के भविष्य को प्रभावित करती है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों को अपनाकर नशे से दूर रहने की अपील की।
वहीं, जिला उद्यान विभाग की प्रीति गर्ग ने बताया कि शहीद मेजर हरबंस सिंह चहल की स्मृति में 6 दिसंबर 2026 को श्रीगंगानगर में साइक्लोथॉन का आयोजन किया जाएगा। इसके जरिए युवाओं को खेलकूद से जोड़ने, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने और नशे के साथ मोबाइल की लत से दूर रहने का संदेश दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि नियमित साइकिलिंग और खेलकूद स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। यह साइक्लोथॉन महज एक साइकिल रैली नहीं, बल्कि नशा मुक्त और स्वस्थ समाज के निर्माण का जनआंदोलन है। आयोजन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण भी शुरू हो चुका है।
Bite अमित यादव, जिला कलेक्टर Bite प्रीति गर्ग, उपनिदेशक उद्यान विभाग