अपराध

नशे के खिलाफ अब सड़कों पर उतरी पुलिस, नाहन शहर में सिरमौर पुलिस ने निकाली नशा जागरूकता रैली

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 7 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
नशे के खिलाफ अब सड़कों पर उतरी पुलिस, नाहन शहर में सिरमौर पुलिस ने निकाली नशा जागरूकता रैली

युवाओं को कई कार्यक्रमों के जरिए किया जा रहा जागरूक: डीसी

नशे के खिलाफ अब सड़कों पर उतरी पुलिस, नाहन शहर में सिरमौर पुलिस ने निकाली नशा जागरूकता रैली

अक्तूबर 06 सिरमौर (हिमाचल प्रदेश): लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने के मकसद से नाहन में आज पुलिस द्वारा नशा जागरूकता रैली निकाली गई बाइक रैली को उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाई गई। रैली के जरिए लोगों को नशे से दूर रहने और नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने का संदेश दिया गया।

रैली से पूर्व उपायुक्त सिरमौर ने पुलिस कर्मियों को नशे के खात्मे के लिए शपथ दिलाई। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने कहा कि नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान को जिला के हर क्षेत्र तक पहुंचाया जाएगा उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं और आम लोगों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

डीसी सिरमौर ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने लोगों से पुलिस और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

बाईट: प्रियंका वर्मा, उपायुक्त सिरमौर

💡 पृष्ठभूमि (Background)

नशे के खिलाफ जागरूकता रैली का आयोजन नाहन शहर में सिरमौर पुलिस द्वारा किया गया, जिसमें बाइक रैली के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। यह कदम नशे के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए एक सक्रिय प्रयास है, क्योंकि नशा समाज में अपराध, स्वास्थ्य समस्याएँ और आर्थिक नुकसान का कारण बनता है। ऐसी रैलियाँ न केवल जनता को जागरूक करती हैं, बल्कि पुलिस और नागरिकों के बीच विश्वास भी बढ़ाती हैं। इससे स्थानीय समुदाय में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ेगी, युवाओं का व्यवहार सुधरेगा और अपराध दर में क

🎙️ जनता का संदेश का मत

नशे की लत से बचने के लिए समाज में जागरूकता बढ़ाना ज़रूरी है। पुलिस की रैली ने युवाओं को यह सिखाया कि नशे का सहारा लेने के बजाय शिक्षा, खेल और कौशल विकास पर ध्यान दें। यदि किसी को नशे की समस्या है, तो उसे परिवार, समाज और विशेषज्ञों से मदद माँगनी चाहिए, न कि अकेले संघर्ष करना चाहिए। साथ मिलकर हम एक स्वस्थ, सशक्त और समृद्ध समाज का निर्माण कर सकते हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।