नशे के सौदागरों पर क्राइम ब्रांच का बड़ा वार, 6 आरोपी गिरफ्तार, गांजा और डोडाचूरा का जखीरा बरामद
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल। राजधानी भोपाल में नशे के कारोबार के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। अलग-अलग इलाकों में दबिश देकर पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के कब्जे से कुल 14 किलो 337 ग्राम गांजा और 4 किलो 300 ग्राम डोडाचूरा बरामद किया गया है। बरामद मादक पदार्थ और अन्य मशरूका की कीमत 6 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।
कार्रवाई के दौरान 2 एंड्रॉयड मोबाइल फोन सहित तस्करी में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री भी पुलिस ने जब्त की है।
नारियलखेड़ा LIG पुलिया के पास राहुल सिलावट और राहुल अहिरवार को 7 किलो 710 ग्राम गांजे के साथ पकड़ा गया।
वहीं भानपुर पुलिया के पास सीताराम कुशवाह के कब्जे से 1 किलो 167 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
जबकि बैरागढ़ CTO रोड पर हरेन्द्र प्रकाश उर्फ संदीप को 3 किलो 400 ग्राम डोडाचूरा के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।
अब पुलिस की तफ्तीश का अगला पड़ाव उन लोगों तक पहुंचना है, जहां से इस नशे की खेप आरोपियों तक पहुंचती थी। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के जरिए मुख्य सप्लायर और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।
भोपाल पुलिस का “नशे से दूरी” अभियान लगातार जारी है। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि नशे की तस्करी या बिक्री से जुड़ी कोई जानकारी हो तो पुलिस को तत्काल सूचित करें।
🎙️ जनता का संदेश का मत
भोजपुर के इस नशा-वार में दिखता है कि अपराध का सामना कानून से करना सबसे सशक्त विकल्प है। जब भी किसी को नशे की जाल में फँसना पड़े, तो परिवार, समाज और न्याय व्यवस्था को एकजुट होकर सहायता करनी चाहिए। नशे के दुष्प्रभावों से बचने के लिए शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाना ज़रूरी है। इस कदम से हम नशा-मुक्त समाज की ओर एक नया अध्याय लिख सकते हैं।