नव आरक्षकों ने ली पुलिस सेवा की शपथ
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जोधपुर में संयुक्त दीक्षांत परेड आयोजित, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 नव आरक्षकों को पदक व प्रशस्ति पत्र से किया सम्मानित
जोधपुर, 6 अक्टूबर। राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केंद्र (आरपीटीसी), जोधपुर के सुल्तान सिंह स्टेडियम में मंगलवार को नव आरक्षकों की संयुक्त दीक्षांत परेड आयोजित हुई।आरपीटीसी बैच संख्या 92/26 और पुलिस ट्रेनिंग स्कूल (पीटीएस) बैच संख्या 41/26 के कुल 1418 नव आरक्षकों ने पुलिस सेवा के प्रति कर्तव्य, अनुशासन और निष्ठा की शपथ ली।
समारोह के मुख्य अतिथि अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (प्रशिक्षण), राजस्थान एच. जी. आर. सुहास (आईपीएस) रहे। उन्होंने परेड का निरीक्षण कर मार्चपास्ट की सलामी ली। आरपीटीसी,समारोह में एसपीयूपी, जोधपुर के प्रो. वीसी एवं उप महानिरीक्षक पुलिस देवेंद्र कुमार बिश्नोई (आईपीएस) की भी उपस्थिति रही। जोधपुर के प्रधानाचार्य डॉ.
महावीर सिंह राणावत (आईपीएस) ने समारोह की व्यवस्थाओं का संचालन किया।
दीक्षांत समारोह में नव आरक्षकों ने शारीरिक दक्षता, अनुशासन और समन्वय का प्रदर्शन किया। जवानों ने परेड के साथ लेजिम डांस, आत्मरक्षा कौशल और पुलिस बैंड की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। प्रशिक्षण अवधि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 प्रतिभावान नव आरक्षकों को पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद सभी 1418 नव आरक्षक राजस्थान पुलिस में अपनी नई जिम्मेदारियां संभालेंगे और कानून-व्यवस्था, नागरिक सुरक्षा तथा जनसेवा के दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (प्रशिक्षण) एच. जी. आर. सुहास ने कहा कि अलग-अलग पृष्ठभूमि से पुलिस सेवा में आने वाले आरक्षकों में एकरूपता लाने में प्रशिक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने बताया कि आधुनिक पुलिसिंग की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में कंप्यूटर साइंस, नारकोटिक्स, गैंगस्टर निरोधक उपाय और नए कानूनों से जुड़े विषयों को शामिल किया गया है।
उन्होंने नव आरक्षकों को पुलिस सेवा के दौरान संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों का व्यवहार आमजन के प्रति जिम्मेदार और संवेदनशील होना चाहिए तथा कानून के अनुरूप अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।
बाईट: एच. जी. आर. सुहास (ए डी जी प्रशिक्षण), राजस्थान पुलिस
🎙️ जनता का संदेश का मत
जोधपुर में नव आरक्षकों के शपथ ग्रहण के इस पवित्र क्षण से हमें यह सिखने को मिलता है कि समाज के हर कोने में समर्पण और अनुशासन की आवश्यकता है। जब हम अपने कर्तव्यों को निष्ठा से निभाते हैं, तो न केवल कानून का पालन होता है, बल्कि लोगों के बीच विश्वास और सहानुभूति भी बढ़ती है। यह प्रेरणा देती है कि हम अपने कार्यों में सत्यनिष्ठा और सेवा भाव रखें, ताकि समाज में शांति और न्याय की नींव मजबूत हो सके।