व्यापार

नव निर्मित चंबी पुल का पैदल निरीक्षण, संपर्क मार्गों के समाधान का आश्वासन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
नव निर्मित चंबी पुल का पैदल निरीक्षण, संपर्क मार्गों के समाधान का आश्वासन

अगस्त 09, कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश): शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने मंगलवार को नव निर्मित चंबी पुल का पैदल चलकर निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ एसडीएम शाहपुर गणेश ठाकुर, एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर उमाकांत मीणा तथा रैत व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

केवल सिंह पठानिया अधिकारियों के साथ रैत से होते हुए चंबी पुल के दूसरे छोर तक पैदल गए। इस दौरान स्थानीय लोगों ने अपने-अपने संपर्क मार्गों से जुड़ी समस्याएं उनके समक्ष रखीं। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि जमीन से संबंधित मुद्दे के कारण पहले इन संपर्क मार्गों का कार्य नहीं हो पाया था, लेकिन अब जमीन मालिकों की सहमति मिल गई है और शीघ्र ही समस्या का समाधान कर संपर्क मार्गों को बेहतर बनाया जाएगा।

इससे पूर्व उन्होंने रैत बाजार का भी निरीक्षण किया तथा व्यापार मंडल के सहयोग से सड़क के दोनों ओर पानी की उचित निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि बारिश के दौरान स्थानीय दुकानदारों और लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर रैत व्यापार मंडल प्रधान अजीत शर्मा, तिलक चौधरी, नरेंद्र बलोरिया, मनीष शर्मा, सुशील, कमल कौशिक, अक्षय महाजन, रमन महाजन, अधिशासी अभियंता जल शक्ति अमित डोगरा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण नीरज जसवाल, सहायक अभियंता लोक निर्माण विपुल पुंज, तहसीलदार शाहपुर दीक्षांत ठाकुर, सहायक अभियंता जल शक्ति रज्जाक मोहम्मद, एसएचओ शाहपुर राजेंद्र सिंह, एनएचएआई अधिकारी, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, व्यापार मंडल प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

चंबी पुल, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक नया निर्माण किया गया सड़कीय पुल है। यह पुल रैत से होकर चंबी तक के संपर्क मार्ग को मजबूत करेगा, जिससे दोनों क्षेत्रों के बीच यात्रा आसान होगी। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाती है कि स्थानीय सरकार और राष्ट्रीय परिवहन विभाग मिलकर बुनियादी ढाँचे की कमी को दूर कर रहे हैं। पुल के पूरा होने से स्थानीय लोगों को रोज़मर्रा के कामकाज में सुविधा मिलेगी, बाजारों तक पहुँच आसान होगी और कृषि व व्यापारिक गतिविधियों में वृद्धि की उम्मीद है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।