नवादा में डांडिया नाइट का आयोजन:रंग-बिरंगे परिधानों में सजकर पहुंचे महिला-पुरुष, 3 दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन उमड़ी भीड़
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →नवादा में एमजे नाइट डांडिया कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। तीन दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन बड़ी संख्या में महिला और पुरुष रंग-बिरंगे परिधानों में सज-धजकर शामिल हुए। गरबा और डांडिया की धुन पर लोगों ने जमकर उत्साह दिखाया। पूरे आयोजन के दौरान उत्सव जैसा माहौल बना रहा और कार्यक्रम स्थल पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद मां दुर्गा की आरती के साथ उत्सव की शुरुआत हुई। धार्मिक माहौल के बीच श्रद्धालुओं और प्रतिभागियों ने भक्ति गीतों पर गरबा-डांडिया खेलकर मां की आराधना की। इसके बाद फिल्मी गानों की धुन पर भी लोगों ने डांडिया खेला और एक-दूसरे के साथ उत्सव का आनंद लिया।
कार्यक्रम के अंत में भगवान गणेश के भजन पर भी लोग झूमते नजर आए। 4 साल से नवादा में आयोजित हो रहा कार्यक्रम इस कार्यक्रम का आयोजन एमजे डांस के संचालक अभिनय सिन्हा छोटू की ओर से किया जा रहा है। आयोजक के अनुसार, पिछले चार वर्षों से नवादा में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य लोगों को एक मंच पर लाकर सांस्कृतिक और धार्मिक उत्सव के माध्यम से आपसी मेलजोल बढ़ाना है।
हर साल इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोग हिस्सा लेते हैं। इस बार भी पहले दिन लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। सुरक्षा के लिए प्रशासन भी तैनात कार्यक्रम में लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था भी तैनात की गई थी, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।
महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। रंग-बिरंगे परिधानों, डांडिया की खनक और संगीत की धुन ने पूरे माहौल को उत्सवी बना दिया। तीन दिवसीय एमजे नाइट डांडिया कार्यक्रम के पहले दिन की शानदार शुरुआत के बाद अब लोगों को अगले दो दिनों के आयोजन का भी इंतजार है। धार्मिक आस्था, संगीत और सांस्कृतिक उत्साह के संगम ने नवादा में नवरात्रि के माहौल को और खास बना दिया।
📡 स्रोत: NewsData.io