नवादा में डिग्री कॉलेज की मांग पर बाजार बंद:सुनसान इलाके में कॉलेज बनाने के प्रस्ताव का विरोध, मुख्यालय में जमीन चयन की मांग
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →नवादा के रोह प्रखंड में सरकारी डिग्री कॉलेज की स्थापना को लेकर सोमवार को आंदोलन तेज हो गया। कॉलेज को प्रखंड मुख्यालय से करीब 5 किलोमीटर दूर सुनसान इलाके में बनाए जाने के लिए जमीन चिन्हित किए जाने के विरोध में स्थानीय लोगों ने बाजार को पूरी तरह बंद करा दिया। बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए,जिसके कारण मुख्य मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ और सड़क जाम की स्थिति बन गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रोह प्रखंड के लिए सरकारी डिग्री कॉलेज की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है। बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए कॉलेज के लिए जमीन चिन्हित करने की प्रक्रिया में प्रखंड मुख्यालय से दूर स्थान को चुने जाने के बाद लोगों में नाराजगी बढ़ गई। लोगों की मांग है कि कॉलेज का निर्माण रोह बाजार और प्रखंड मुख्यालय के आसपास कराया जाए,ताकि छात्र-छात्राओं को आसानी से कॉलेज पहुंचने की सुविधा मिल सके।
कॉलेज के लिए जमीन चयन के मुद्दे को लेकर स्थानीय लोगों ने 2 अक्टूबर को धरना देकर विरोध जताया था। इसके बाद आंदोलन को और व्यापक बनाने का निर्णय लिया गया। आंदोलन के तहत बाजार बंद कराया गया और बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए।आंदोलनकारियों का कहना है कि दूर और सुनसान स्थान पर कॉलेज बनाए जाने से खासकर छात्राओं को आने-जाने में परेशानी हो सकती है।
उपयुक्त जमीन चिन्हित करने की मांग उनका तर्क है कि प्रखंड मुख्यालय में कॉलेज होने से रोह के अलग-अलग क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को बेहतर सुविधा मिलेगी और उच्च शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति या किसी क्षेत्र के विरोध में नहीं है।
उनका कहना है कि मांग पूरे रोह प्रखंड के छात्र-छात्राओं के बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। लोगों ने सरकारी डिग्री कॉलेज के लिए जमीन चयन के फैसले पर पुनर्विचार करने और प्रखंड मुख्यालय के नजदीक उपयुक्त जमीन चिन्हित करने की मांग की है। बाजार बंद और सड़क जाम के कारण सोमवार को रोह में जनजीवन प्रभावित रहा।
आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक कॉलेज के लिए जमीन चयन के मुद्दे पर पुनर्विचार नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन को आगे भी जारी रखा जा सकता है।
📡 स्रोत: NewsData.io