देश

नवादा को मिली 182.46 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 22 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
नवादा को मिली 182.46 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात

जिलाधिकारी रवि प्रकाश ने बताया कि रजौली प्रखंड के फुलवरिया जलाशय में स्थापित बिहार के सबसे बड़े 10 मेगावाट क्षमता वाले फ्लोटिंग सोलर प्लांट का उद्घाटन किया गया।

22 नवंबर , नवादा (नवादा, बिहार) : बिहार के विकास को नई गति देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य को 34 हजार करोड़ रुपये की 227 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इन परियोजनाओं में नवादा जिले की 182.46 करोड़ रुपये की विद्युत एवं शिक्षा से जुड़ी योजनाएं भी शामिल हैं।

इस संबंध में जिलाधिकारी रवि प्रकाश ने बताया कि रजौली प्रखंड के फुलवरिया जलाशय में स्थापित बिहार के सबसे बड़े 10 मेगावाट क्षमता वाले फ्लोटिंग सोलर प्लांट का उद्घाटन किया गया। इस सोलर प्लांट से प्रतिवर्ष लगभग 1.66 करोड़ यूनिट बिजली का उत्पादन होने का अनुमान है। इससे जिले में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलने के साथ बिजली आपूर्ति को भी मजबूती मिलेगी।

इसके अलावा जिले में विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पांच नए विद्युत शक्ति उपकेंद्रों की स्थापना, 12 फीडरों के सेग्रीगेशन और 19 फीडरों के बाइफरकेशन से जुड़ी परियोजनाओं की भी शुरुआत की गई।

वहीं, शिक्षा के क्षेत्र में भी जिले को बड़ी सौगात मिली है। मोरमा, नजरडीह और समरीगढ़ में नवनिर्मित उच्च माध्यमिक विद्यालय भवनों का उद्घाटन किया गया। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

कुल मिलाकर, इन विकास परियोजनाओं से नवादा जिले में बिजली, शिक्षा और आधारभूत संरचना को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

नवादा जिले को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 34,000 करोड़ रुपये की 227 विकास परियोजनाओं की सौगात मिली, जिसमें 182.46 करोड़ रुपये की विद्युत एवं जल प्रबंधन परियोजनाएँ शामिल हैं। यह पहल बिहार के विकास को नई गति देने के उद्देश्य से की गई है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे जिले में ऊर्जा उत्पादन क्षमता बढ़ेगी, रोजगार के अवसर सृजित होंगे और ग्रामीण इलाकों में बिजली की पहुँच सुधरेगी। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक होगा: बिजली की लागत घटेगी, कृषि एवं उद्योग में उत्पादन बढ़ेगा, और जलाशय के आसपास के

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।