खेल

नवादा में राज्यस्तरीय बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता शुरू:बिहार के 9 प्रमंडलों की खिलाड़ी ले रहीं हिस्सा, अंडर-14, 17 और 19 वर्ग में होंगे मुकाबले

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
नवादा में राज्यस्तरीय बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता शुरू:बिहार के 9 प्रमंडलों की खिलाड़ी ले रहीं हिस्सा, अंडर-14, 17 और 19 वर्ग में होंगे मुकाबले

नवादा के हरिश्चंद्र स्टेडियम में बुधवार से राज्यस्तरीय बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता का आगाज हुआ। उप विकास आयुक्त शंभू शरण पाण्डेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में बिहार के सभी नौ प्रमंडलों की बालिका खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट के जरिए अनुशासन और एकजुटता का परिचय दिया।

राज्यस्तरीय राजकीय विद्यालय बालिका अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग की हैंडबॉल प्रतियोगिता सत्र 2025-26 का आयोजन 25 से 28 नवंबर तक किया जा रहा है। इसमें बिहार के सभी नौ प्रमंडलों की खिलाड़ियों के अलावा एकलव्य केंद्र के खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। देखें, मौके से आई तस्वीरें… मार्च पास्ट में दिखी अनुशासन की झलक उद्घाटन समारोह में एस्कॉर्ट गाइड के बच्चों और स्कूली छात्राओं ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया।

खिलाड़ियों और छात्राओं ने मार्च पास्ट के माध्यम से अनुशासन, एकजुटता और टीम भावना का संदेश दिया। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंची खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। जीत से ज्यादा जरूरी खेल भावना समारोह को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त शंभू शरण पाण्डेय ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि खेल के मैदान में जीत और हार से अधिक महत्वपूर्ण अनुशासन, मेहनत और खेल भावना होती है। सभी खिलाड़ी आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लें और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। उन्होंने उम्मीद जताई कि यहां बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ी आगे चलकर प्रमंडल, राज्य और देश का नाम रोशन करेंगी।

छात्राओं को आगे बढ़ने का मिलेगा मौका प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं में खेल भावना, आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक दक्षता विकसित करना है। इसके जरिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाशाली छात्राओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। साथ ही उन्हें दूसरे जिलों की खिलाड़ियों से सीखने और अपने अनुभव साझा करने का मौका भी मिलेगा।

कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद उद्घाटन समारोह में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, शिक्षा कार्यक्रम पदाधिकारी, भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, शिक्षक, खेलकर्मी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।