राजनीति

नवादा में RJD प्रत्याशी के समर्थन में मीटिंग:कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव में जुटने की अपील

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 1 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
नवादा में RJD प्रत्याशी के समर्थन में मीटिंग:कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव में जुटने की अपील

नवादा में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। महागठबंधन के आरजेडी प्रत्याशी दिलीप कुमार के समर्थन में पार्टी नेताओं और समर्थकों ने चुनावी गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में नारदीगंज में स्नातक मतदाताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में आरजेडी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक कौशल यादव के समर्थकों के साथ-साथ मुस्लिम समुदाय के नेता पूर्व एमएलसी सलमान राग़िब मुन्ना भी सक्रिय नजर आए। पार्टी के पक्ष में जोड़ने की रणनीति पर चर्चा दोनों नेताओं की ओर से प्रत्याशी दिलीप कुमार के समर्थन में चुनावी मोर्चा संभालने और मतदाताओं के बीच संपर्क बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

नारदीगंज में आयोजित बैठक के दौरान विनय यादव ने मंच संचालन करते हुए स्नातक मतदाताओं से सीधे संवाद किया गया। इस दौरान चुनाव को लेकर कई अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई। पार्टी की राजनीतिक गतिविधियों को बूथ और पंचायत स्तर तक मजबूत करने, मतदाताओं से लगातार संपर्क बनाए रखने और अधिक से अधिक स्नातक मतदाताओं को पार्टी के पक्ष में जोड़ने की रणनीति पर चर्चा की गई।

समर्थकों को चुनावी तैयारी तेज करने का संदेश बैठक में मौजूद समर्थकों और मतदाताओं ने आरजेडी प्रत्याशी दिलीप कुमार के समर्थन में अपना समर्थन व्यक्त किया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से चुनाव तक लगातार सक्रिय रहने और मतदाताओं के बीच पहुंच बढ़ाने की अपील की। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में दिलीप कुमार महागठबंधन की ओर से मैदान में हैं।

ऐसे में नवादा में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की सक्रियता बढ़ने से चुनावी माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है। कौशल यादव और सलमान राग़िब मुन्ना के समर्थकों की सक्रियता को भी इसी चुनावी अभियान का हिस्सा माना जा रहा है। बैठक के जरिए पार्टी ने अपने समर्थकों को चुनावी तैयारी तेज करने का संदेश दिया।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।