एक नवंबर को भोपाल में विशेष आयोजन, 55 जिलों से जुटाई जा रही पवित्र माटी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर एक नवंबर को भोपाल के शौर्य स्मारक में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत प्रदेश के सभी 55 जिलों से पवित्र माटी एकत्रित की जा रही है। इस माटी से शौर्य स्मारक परिसर में 55 संकल्प वृक्षों का रोपण किया जाएगा। इसी क्रम में नरसिंहपुर जिले में नरसिंह मंदिर और तालाब की पावन माटी का विधि-विधान से संकलन किया गया।
यह आयोजन 1 एमपी बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल नीतिन शर्मा के निर्देशन और मेजर प्रलय नेम्या के मार्गदर्शन में हुआ। सेना के नायब सूबेदार अशोक कुमार यादव ने कहा कि इस ऐतिहासिक पहल का हिस्सा बनना गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि माटी भोपाल पहुंचाई जाएगी। कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रीय भावना का संदेश देगा।
------- बाइट _ अशोक कुमार यादव नायब सूबेदार एमपी 1बटालियन जबलपुर
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर भोपाल के शौर्य स्मारक में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर 55 जिलों से पवित्र माटी जुटाकर 55 संकल्प वृक्षों के रोपण के विशेष कार्यक्रम के बारे में है। यह कार्यक्रम 1 एमपी बटालियन एनसीसी के कमांडिंग के तहत आयोजित किया जा रहा है। यह विषय राज्य की एकता और सांस्कृतिक धरोहर को दर्शाता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सभी जिलों की सहभागिता और पर्यावरणीय जागरूकता को बढ़ावा देती है। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक है, जिससे स्थानीय पर्यावरण संरक्षण, सामुदायिक गर्व और शैक्षिक प्रेरणा बढ़ेगी।