एक नवंबर को दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में केदारनाथ धाम पहुंचने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। संभावित कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति एक नवंबर की शाम देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगी, जबकि दो नवंबर को बाबा केदार के दर्शन के लिए केदारनाथ धाम जा सकती हैं। राष्ट्रपति के संभावित दौरे को देखते हुए उत्तराखंड शासन और जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
सुरक्षा व्यवस्था से लेकर आवागमन और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद किया जा रहा है। मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को भैया दूज के अवसर पर सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद किए जाने प्रस्तावित हैं।
ऐसे में कपाट बंद होने से पहले राष्ट्रपति का संभावित दौरा प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण है। देहरादून से लेकर केदारनाथ धाम तक सुरक्षा और व्यवस्थाओं की तैयारियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
बाइट – शेखर चन्द्र सुयाल, पुलिस अधीक्षक नगर, देहरादून