अपराध

नवरात्र पर्व,डोगरगढ मां बम्लेश्वरी मंदिर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 15 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
नवरात्र पर्व,डोगरगढ मां बम्लेश्वरी मंदिर

स्लग --नवरात्र पर्व,डोगरगढ मां बम्लेश्वरी मंदिर

शारदीय नवरात्र पर्व दौरान इन दिनो डोगरगढ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर मे भक्तो भीड उमडने लगी है।।राजनांदगांव जिला मुख्यालय से लगभग 36 किमी दूरी पर स्थित डोंगरगढ़ के हरे भरे वनो से अच्छादित लगभग 1600 फीट गगन चुम्बित पहाडी पर विराज मान है मां बम्लेश्वरी देवी मंदिर जिसे लोग बडी मां बम्लेश्वरी के नाम से जाने जाते है वही नीचे समतल पर छोटी मां बम्लेश्वरी देवी विराजमान है ।शक्ती पीठ के नाम से विश्विख्यात मां बम्लेश्वरी का मंदिर आस्था का केंद्र रही है ऊपर मंदिर दर्शन के लिए करीब 1001 सर्पाकार सीढ़ियां को पार कर पहुचा जा सकता है।वही रोपवे के माध्यम से लोग ऊपर मंदिर पहुचते है ।प्रतिवर्ष नवरात्रि पर्व क्वार और चैत्र माह मेला लगता है जहां पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच कर मां के दर्शन लाभ प्राप्त करते है ।वही हजारो की संख्या मे श्रध्दालूओ व्दारा मनोकामना ज्योति कलश प्रज्जवलित की जाती है ।

मां बम्लेश्वरी ट्रस्ट समिती के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने बताया कि देश विदेश सहित प्रदेश के श्रध्दालूओ व्दारा इस बार ऊपर मंदिर नीचे मंदि सहित मां शीतला मंदिर मे नव हजार से अधिक मनोकामना ज्योति कलश प्रज्जवलित किए गए है ।

बाईट -- मनोज अग्रवाल अध्यक्ष माँ बम्लेश्वरी ट्रस्ट समिती

मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए श्रध्दालू बडी संख्या मे पैदल चलकर मां के दरबार पहुचते है

और माता रानी का दर्शन लाभ प्राप्त करते है पदयात्रीयो की सेवा सुविधा के लिए जिला प्रशासन एवं समाज सेवी संस्था व्दारा पंडाल लगाये जाते है ।कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने बताया कि इस बार भी जिला प्रशासन सामाजिक संगठनो के सहयोग से सेवा पंडाल लगाये गए है । जहाँ पर दातुन से लेकर नास्ता भोजन व ठहरने की सुविधा की व्यवस्था की गई है पदयात्रीयो के पाँवो मे छाले न पडे इसके लिए स्वास्थ विभाग व्दारा सभी सेवा पंडालो मे चिकित्सा सुविधा मुहैय्या कराई गई है

बाईट -- जितेन्द्र यादव कलेक्टर राजनांदगांव

नवरात्रि पर्व के दौरान छग सहित महाराष्ट्र मध्यप्रदेश से लाखो की संख्या मे श्रध्दालू यहाँ पहुचते है ऐसे मे पुलिस प्रशासन व्दारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है ।पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने बताया कि इस बार 1100 पुलिस जवानों के अलावा दो दर्जन से अधिक पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है और पूरे क्षेत्र पर निगरानी रखने के लिए पुलिस ने कंट्रोल रूम भी बनाए है

बाईट -- अंकिता शर्मा पुलिस अधीक्षक

मंदिर दर्शन करने पहुचे श्रध्दालूओ का कहना है कि माँ के दर्शन से मन को शुकून मिलता है वही मनोकामना की प्राप्ति होती है ।

श्रध्दालू 1+2+3+4+5

हावड़ा मुंबई रेल मार्ग पर स्थित डोंगरगढ़ मे रेलवे प्रशासन ने नवरात्रि पर्व के दौरान सुपरफास्ट सहित सभी एक्सप्रेस ट्रेनो का स्टापेज सुनिश्चित किया है वही लोकल पैसेजर मेमू ट्रेनो के फेरे मे बढोतरी की गई है ।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।