राज्य

नवरात्रि में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने की विशेष व्यवस्थाएं

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 7 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
नवरात्रि में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने की विशेष व्यवस्थाएं

रायपुर, 7 अक्टूबर 2026

डोंगरगढ़ के मां बम्लेश्वरी मंदिर में नवरात्रि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं। 11 से 20 अक्टूबर तक कुछ ट्रेनों का अस्थायी विस्तार किया जाएगा और डोंगरगढ़-दुर्ग के बीच मेमू स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इसके अलावा बिलासपुर-भगत की कोठी, बिलासपुर-बीकानेर, बिलासपुर-चेन्नई, बिलासपुर-पुणे और सिकंदराबाद-रायपुर सहित दस एक्सप्रेस ट्रेनों का डोंगरगढ़ स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया जाएगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।