देश

नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तराखंड को राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तराखंड को राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान

नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तराखंड ने देशभर में विशेष श्रेणी के राज्यों में दूसरा स्थान हासिल किया है।

01 नवम्बर 2026, देहरादून: नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तराखंड ने देशभर में विशेष श्रेणी के राज्यों में दूसरा स्थान हासिल किया है। केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की ओर से विकसित रिन्यूएबल एनर्जी स्टेट असेसमेंट फ्रेमवर्क के तहत राज्य को यह रैंकिंग मिली है। इस उपलब्धि के लिए पांच नवंबर को आयोजित भारत आरई समिट एवं एक्सपो-2026 में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन उत्तराखंड को सम्मानित करेंगे।

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के सचिव संतोष सारंगी की ओर से भेजे गए पत्र में इसकी जानकारी दी गई है। पत्र में राज्य के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में किए गए प्रयासों और अनुकूल वातावरण तैयार करने की सराहना की गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रदेश की प्रतिबद्धता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सौर ऊर्जाए जल विद्युत और लघु जल विद्युत सहित अन्य नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा दे रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन प्रयासों से स्वच्छ ऊर्जा को प्रोत्साहन मिलने के साथ स्थानीय रोजगार और आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी। गौरतलब है कि इस रैंकिंग में राज्यों का मूल्यांकन नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में वृद्धिए नीतिगत व्यवस्थाए बिजली वितरण और निवेश के अनुकूल वातावरण सहित विभिन्न मानकों के आधार पर किया जाता है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।