राजनीति

NCP अजित गुट ने विलय की अटकलें खारिज कीं:अमित शाह-सुनेत्रा पवार की मुलाकात के बाद पार्टी में मतभेद की खबरें आई थीं

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 2 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
NCP अजित गुट ने विलय की अटकलें खारिज कीं:अमित शाह-सुनेत्रा पवार की मुलाकात के बाद पार्टी में मतभेद की खबरें आई थीं

गृह मंत्री अमित शाह से वरिष्ठ नेताओं की मुलाकात के बाद NCP में फूट की खबरों को पार्टी ने सिरे से खारिज कर दिया है। पार्टी ने साफ कहा है कि वह डिप्टी CM सुनेत्रा पवार के नेतृत्व में एकजुट है और NCP (SP) के साथ विलय का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने कहा कि सुनेत्रा पवार और उनके बेटों पार्थ पवार और जय पवार की अमित शाह के साथ बैठक में गैरमौजूदगी को लेकर राजनीतिक चर्चाएं हो रही थीं।

पार्टी ने इन चर्चाओं को खारिज किया है। वरिष्ठ नेता ने कहा कि NCP वित्त विभाग वापस लेना चाहती है। यह विभाग कौन संभालेगा, इसका फैसला बाद में किया जाएगा। दरअसल, रविवार रात दिल्ली में अमित शाह से प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे, दिलीप वलसे पाटिल, छगन भुजबल, हसन मुश्रीफ और धनंजय मुंडे की मुलाकात हुई थी।

अमित शाह से मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब महाराष्ट्र विधान परिषद के हालिया चुनाव में NCP को झटका लगा। पार्टी औरंगाबाद ग्रेजुएट्स सीट हार गई, जो उसके पास 18 साल से थी। इस बैठक में सुनेत्रा पवार और उनके बेटे पार्थ-जय की गैरमौजूदगी को लेकर सियासी अटकलें तेज हो गई थीं। वित्त विभाग पर फैसला उचित समय पर सुनील तटकरे ने कहा कि अमित शाह के साथ बैठक में वित्त विभाग का मुद्दा उठाया गया था।

उन्होंने बताया कि फिलहाल इस विभाग को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है। वित्त विभाग पहले दिवंगत अजित पवार के पास था। बाद में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसे अपने पास रखा। तटकरे ने कहा, “उचित समय पर इस पर फैसला जरूर लिया जाएगा।” तटकरे ने कहा कि पार्टी नेताओं के बीच बातचीत और सामूहिक नेतृत्व के जरिए काम हो रहा है।

उन्होंने कहा, “हम एक-दूसरे से संवाद और बातचीत के जरिए काम करते हैं। आने वाले दिनों में भी इसके लिए प्रयास जारी रखेंगे।” कोर कमेटी में संगठन और सूखे पर चर्चा तटकरे ने बताया कि कोर कमेटी की बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने, महाराष्ट्र में सूखे की स्थिति और विधायकों की जिम्मेदारियों पर चर्चा हुई।

उन्होंने कहा कि NCP के सभी विधायकों की बैठक मंगलवार को पार्टी कार्यालय में होगी। कोर कमेटी की बैठक में वरिष्ठ नेता शरद पवार के स्वास्थ्य पर भी चर्चा हुई। नेताओं ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। तटकरे ने कहा, “पवार साहब ने पिछले छह दशक में महाराष्ट्र और देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण योगदान दिया है।” उमेश पाटिल ने दावों को गलत बताया NCP क

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।