NDRF टीम ने रामवासा में सिखाईं आपदा प्रबंधन और जीवन रक्षक तकनीकें
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
11वीं बटालियन राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की 11-M टीम द्वारा ग्राम पंचायत रामवासा में Community Awareness Programme (CAP) आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व SI/GD राकेश कुमार द्वारा किया गया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को NDRF की भूमिका एवं परिचय, भूकंप से बचाव एवं तैयारियां, सॉफ्ट टिश्यू इंजरी, रक्तस्राव नियंत्रण, इम्प्रोवाइज्ड स्ट्रेचर, CPR एवं FBAO, आपातकालीन एवं गैर-आपातकालीन निकासी तकनीक, सर्पदंश से बचाव तथा इम्प्रोवाइज्ड फ्लोटिंग डिवाइस के संबंध में व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।कार्यक्रम में NDRF टीम द्वारा आमजन को आपदा के समय संयम बनाए रखने, प्राथमिक उपचार एवं बचाव तकनीकों की जानकारी रखने तथा आपात स्थिति में सुरक्षित एवं त्वरित प्रतिक्रिया देने के लिए जागरूक किया गया