नीमच- 18 नवंबर को मुख्यमंत्री डॉ. यादव पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना के प्रस्तावित दौरे पर रहेंगे
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 18 नवंबर को नीमच जिले की रामपुरा तहसील के ग्राम खिमला में 1,920 मेगावाट क्षमता की देश की सबसे बड़ी निर्माणाधीन गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना के प्रस्तावित दौरे पर आएंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण एवं कार्यक्रम की तैयारियों के मद्देनजर कल शुक्रवार को वरिष्ठ अधिकारियों ने खिमला स्थित परियोजना स्थल, कार्यक्रम स्थल एवं हेलीपैड का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने हेलीपैड पर सुरक्षा व्यवस्था, ग्रीन रूम, टेंट व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल पर बैठक व्यवस्था, बैरिकेडिंग, वायर फेंसिंग, पार्किंग तथा यातायात प्रबंधन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया।
अधिकारियों ने ग्रीनको ग्रुप के प्रतिनिधियों को सभी आवश्यक तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा,यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
नीमच जिले के रामपुरा तहसील के खिमला ग्राम में 1,920 मेगावाट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना के प्रस्तावित दौरे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 18 नवंबर को आएंगे। यह भारत की सबसे बड़ी पंप्ड हाइड्रो परियोजना है, जो जल ऊर्जा उत्पादन और आपूर्ति में क्रांतिकारी बदलाव लाने वाली है। इस खबर का महत्व इसलिए है क्योंकि यह क्षेत्र के विकास और ऊर्जा सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। आम जनता के लिए इसका असर ऊर्जा की स्थिर आपूर्ति, रोजगार के अवसर और बुनियादी ढाँचे में सुधार के रूप में महसूस होगा।