NEET पेपर लीक केस में 14 आरोपियों पर आरोप तय:इनमें तीन NTA एक्सपर्ट; दिल्ली कोर्ट में खुद को निर्दोष बताया; 25 नवंबर से रोजाना सुनवाई
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
दिल्ली की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने शनिवार को NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में सभी 14 आरोपियों के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय कर दिए। इनमें नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) से जुड़े तीन सब्जेक्ट एक्सपर्ट भी शामिल हैं। सभी आरोपियों को राउज एवेन्यू कोर्ट में विशेष न्यायाधीश अजय गुप्ता के सामने पेश किया गया।
उन्होंने खुद को निर्दोष बताया और मुकदमे का सामना करने की बात कही। कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ साजिश, धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और भ्रष्टाचार समेत कई आरोप तय किए हैं। 25 नवंबर से मामले की रोजाना सुनवाई होगी। NEET-UG 2026 की परीक्षा 3 मई को हुई थी, जिसमें करीब 22 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे।
पेपर लीक के आरोप सामने आने के बाद NTA ने 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी थी। इसके बाद 21 जून को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई। 18 नवंबर को कोर्ट ने आरोप तय करने का दिया था आदेश दिल्ली की अदालत ने 18 नवंबर को 206 पन्नों के आदेश में सभी 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने का निर्देश दिया था।
कोर्ट ने कहा था कि पहली नजर में आरोपियों के खिलाफ आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और भ्रष्टाचार समेत कई अपराधों के पर्याप्त सबूत हैं। अदालत के मुताबिक, आरोपियों ने NTA की गोपनीय परीक्षा सामग्री अवैध तरीके से हासिल की, उसे एक-दूसरे तक पहुंचाया और उसका इस्तेमाल किया। कोर्ट ने इसे संगठित साजिश का हिस्सा बताया।
तीन सब्जेक्ट एक्सपर्ट पर गोपनीय सवाल लीक करने का आरोप कोर्ट के मुताबिक, मनीषा गुरुनाथ मंधारे, पीवी कुलकर्णी और मनीषा संजय हवालदार NTA के लिए काम कर रहे थे। इसलिए उन्हें लोक सेवक माना गया है। आरोप है कि तीनों ने दूसरे आरोपियों के साथ मिलकर परीक्षा के गोपनीय सवाल अवैध तरीके से हासिल किए।
मंधारे बायोलॉजी, पीवी कुलकर्णी केमिस्ट्री और हवालदार फिजिक्स की एक्सपर्ट थीं। कोर्ट ने कहा कि तीनों पर परीक्षा सामग्री की गोपनीयता बनाए रखने की जिम्मेदारी थी। पेपर लीक से योग्य उम्मीदवारों को नुकसान होने की जानकारी थी कोर्ट ने कहा कि तीनों एक्सपर्ट को पता था कि गोपनीय जानकारी साझा करने से उम्मीदवारों को नुकसान हो सकता है।
लीक सामग्री के आधार पर कोई बेईमान उम्मीदवार चयनित हो सकता है और उसकी जगह किसी योग्य उम्मीदवार का चयन रुक सकता है। अदालत के मुताबिक, पेपर लीक से उम्मीदवारों की कोचिंग, यात्रा और रहने पर खर्च की गई
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में 14 आरोपियों पर औपचारिक आरोप तय हुए हैं, जिनमें तीन NTA सब्जेक्ट एक्सपर्ट भी शामिल हैं। यह मामला राष्ट्रीय स्तर पर चिकित्सा प्रवेश परीक्षा की विश्वसनीयता पर सवाल उठाता है। दिल्ली के फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 25 नवंबर से रोजाना सुनवाई की व्यवस्था की है, जिससे प्रक्रिया तेज हो रही है। इस घटना से परीक्षार्थियों को परीक्षा के प्रति विश्वास घट सकता है और शिक्षा क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया है। जनता के लिए यह एक चेतावनी है कि शिक्