व्यापार

NEET UG काउंसलिंग: तीसरे राउंड का प्रोविजनल रिजल्ट कल आएगा:सीट नहीं जॉइन की तो सिक्योरिटी मनी जब्त होगी, जानें नए नियम

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 8 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
NEET UG काउंसलिंग: तीसरे राउंड का प्रोविजनल रिजल्ट कल आएगा:सीट नहीं जॉइन की तो सिक्योरिटी मनी जब्त होगी, जानें नए नियम

मेडिकल एवं डेंटल काउंसलिंग बोर्ड, जयपुर की ओर से राजस्थान की 85% स्टेट कोटा एमबीबीएस और बीडीएस सीटों के लिए आयोजित काउंसलिंग के तीसरे राउंड का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट शुक्रवार को जारी किया जाएगा। इसके बाद फाइनल सीट अलॉटमेंट लिस्ट शनिवार, 10 अक्टूबर को जारी होगी। बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के आधार पर एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने काउंसलिंग के महत्वपूर्ण नियमों और सीट मैट्रिक्स का विश्लेषण किया है।

तीसरे राउंड में सीट मिली तो जॉइन करना जरूरी देव शर्मा के अनुसार, राउंड तीन में अलॉट हुई सीट पर जॉइन न करने पर सख्त पेनल्टी लागू होगी। अगर कोई अभ्यर्थी राउंड तीन में अलॉट हुई एमबीबीएस या बीडीएस सीट को जॉइन नहीं करता है, तो उसकी जमा की गई सिक्योरिटी राशि जब्त कर ली जाएगी। ऐसा अभ्यर्थी आगामी स्ट्रे-वैकेंसी राउंड में भाग लेने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।

साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि सीट-अपग्रेडेशन की सुविधा केवल राउंड तीन तक ही सीमित रहेगी। इसके बाद अपग्रेडेशन का विकल्प उपलब्ध नहीं होगा। केटेगरी और कोटा परिवर्तन से बढ़ीं उम्मीदें काउंसलिंग बोर्ड ने पीडब्ल्यूडी, एनआरआई, जेंडर-पूल और नॉन-डोमिसाइल कैटेगरी की सीटों के कैटेगरी परिवर्तन से जुड़े नियम भी जारी कर दिए हैं।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि खाली सीटों और वैकेंट सीट मैट्रिक्स को देखते हुए इस बार कई अभ्यर्थियों के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सीट मिलने की संभावना बढ़ सकती है। 231 सरकारी MBBS सीटें खाली वर्तमान सीट मैट्रिक्स के अनुसार राजस्थान में कुल 2,274 सरकारी एमबीबीएस सीटों में से 231 सीटें खाली हैं।

वहीं आरयूएचएस, सीएमएस और राजमेस से संचालित संस्थानों में 991 मैनेजमेंट एमबीबीएस सीटों में 57 सीटें खाली हैं। सबसे ज्यादा संभावना एनआरआई कोटे की सीटों से बन रही है। कुल 468 एनआरआई एमबीबीएस सीटों में 317 सीटें खाली हैं। इन सीटों के खाली रहने पर नियमों के तहत इनके सामान्य या अन्य श्रेणियों में कोटा परिवर्तन की संभावना है।

अगर एनआरआई कोटे की सीटें सामान्य कोटे में ट्रांसफर होती हैं, तो स्टेट मेरिट में शामिल अभ्यर्थियों के लिए सरकारी एमबीबीएस सीट हासिल करने के अवसर काफी बढ़ सकते हैं।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।