मनोरंजन

'नेगेटिविटी फैलाई गई...', 'आवारापन 2' विवाद के बीच डब्बू मलिक ने बेटे अमाल का किया सपोर्ट

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 8 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
'नेगेटिविटी फैलाई गई...', 'आवारापन 2' विवाद के बीच डब्बू मलिक ने बेटे अमाल का किया सपोर्ट

'आवारापन 2' के म्यूजिक को लेकर हो रही आलोचना के बीच, डब्बू मलिक ने अपने बेटे और म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक का खुलकर सपोर्ट किया है.

फिल्म के बॉक्स-ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करने और इसके साउंडट्रैक को सेलिब्रेट करते हुए, डब्बू ने अपनी इंस्टा पोस्ट में खुद को एक "प्राउड फादर" बताया और इस प्रोजेक्ट से जुड़ी नेगिटिविटी पर बात की.

डब्बू मलिक की ये पोस्ट फिल्म के लिए अमाल द्वारा कंपोज किए गए और अरिजीत सिंह द्वारा गाए गए गाने 'ये आवारापन' को लेकर चल रही चर्चा के बीच आया है.

इस गाने को ऑनलाइन मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है, और कई सुनने वालों ने इसकी तुलना 2007 की ओरिजिनल फिल्म के म्यूजिक से की है.

वहीं, अमाल ने आरोप लगाया है कि उनके काम के ख़िलाफ एक कोर्डिनेटेड कैंपेन चलाया गया था.

'नेगेटिविटी फैलाई गई इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट में डब्बू ने लिखा, "मैसेज भेजे गए, कॉल किए गए, नेगेटिविटी फैलाई गई, लोगों ने राय बनाई, लेकिन कभी-कभी तमाम मुश्किलों के बावजूद जादू हो ही जाता है." डब्बू ने 'ये आवारापन' के अपने लिए पर्सनल महत्व का भी ज़िक्र किया.

इससे पहले अमाल ने एक इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान यह गाना और प्रोजेक्ट अपने पिता के म्यूजिकल सफर को डेडिकेटकिया था.

उसी बात का ज़िक्र करते हुए डब्बू ने लिखा, "एक प्राउड फादर, एक बेटा जिसने 'ये आवारापन' को अपने पिता के सफर के नाम किया."

<div style="

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।