राजनीति

नेहा बोरा के विवादित बयान पर भड़की VHP, राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 4 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
नेहा बोरा के विवादित बयान पर भड़की VHP, राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया

AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा की तरफ से ब्राह्मणों और मंदिरों के पुजारियों पर लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर देश भर में विरोध का माहौल देखा जा रहा है.

केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भी इसकी आलोचना की है.

अब इस मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने भी नाराजगी जताते हुए नेहा बोरा के बयान की निंदा की है.

VHP के संयुक्त महासचिव सुरेंद्र जैन ने नेहा बोरा के विवादित बयान पर आलोचना की है.

उन्होंने नेहा बोरा को भारत की मजबूती को तोड़ने वाला अराजक तत्व करार दिया है.

इसके साथी है, उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया है.

भारत का विखंडन चाहते हैं ये लोग- सुरेंद्र जैन

विश्व हिंदू परिषद (VHP) के संयुक्त महासचिव सुरेंद्र जैन ने मंगलवार (3 नवंबर, 2026) को इस मुद्दे को लेकर न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, नेहा बोरा किसी व्यक्ति का नाम नहीं है, बल्कि ये नाम है उन अराजक तत्वों का जो भारत की मजबूती को नहीं देखना चाहते हैं.

भारत का विखंडन चाहते हैं.

इसलिए ये कभी नॉर्थ ईस्ट को भारत से अलग करने की बात करते हैं, कभी कहते हैं कि जम्मू कश्मीर भारत का हिस्सा नहीं है और दुर्भाग्य से ऐसे ही लोगों को राहुल गांधी आगे बढ़ा रहे हैं और अपने पोस्टर गर्ल के रूप में प्रोजेक्ट कर रहे हैं.

#WATCH | Delhi: On AISA national president Neha Bora's controversial remark, VHP Joint General Secretary Surendra Jain says, "Neha Bora is not the name of an individual.

It is the name of anarchist elements who do not want to see India strong, they want to see the country fragmented.

So, they sometimes speak of breaking away the northeast from India and some other times say that J K is not a part of India. Unfortunately, such people are being pushed forward by Rahul Gandhi.

He is projecting as his poster girl. It seems that Neha Bora and Rahul Gandhi are of a similar mindset. Rahul Gandhi had said that peopl

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।