विदेश

नेपाल में बड़ा हादसा, एवरेस्ट कैंप के पास दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, 1 विदेशी नागरिक की मौत, वीडियो में दिखा खौफनाक मंजर

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 3 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
नेपाल में बड़ा हादसा, एवरेस्ट कैंप के पास दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, 1 विदेशी नागरिक की मौत, वीडियो में दिखा खौफनाक मंजर

Nepal helicopters Crash: नेपाल में बड़ा हादसा हो गया है. सोलुखुम्बु में दो हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए. इससे लोगों में अफरातफरी मच गई. हादसे में 1 विदेशी नागरिक की मौत भी हो गई.

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

नेपाल के एवरेस्ट क्षेत्र में फेरिचे पर उतरने की कोशिश के दौरान सुबह करीब 8:15 बजे बड़ा हादसा हो गया. सोलुखुम्बु जिले के फेरिचे हेलीपैड पर दो हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए.

ये दोनों 'फिशटेल एयर' और 'एयर डायनेस्टी' कंपनी के बताए जा रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक, लैंडिंग के दौरान दोनों के रोटर ब्लेड एक-दूसरे से टकरा गए, जिससे यह हादसा हुआ.

मुख्य जिला अधिकारी कमान सिंह थापा मगर ने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब फिस्टेल और डायनेस्टी एयर से संबंधित एक हेलीकॉप्टर फेरिचे हेलीपैड पर उतर रहे थे. हादसे में अभी तक 1 विदेशी नागरिक की मौत की खबर सामने आ रही है.

पास-पास लैंड कर रहे थे हेलीकॉप्टर वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों हेलीकॉप्टर एक ही समय में पास पास उतर रहे थे. लैंडिंग के समय पास में कई लोग भी खड़े था. हेलीकॉप्टर क्रैश होने पर सभी लोग दूर भागने लगे.

हादसे के बाद सामने आया वीडियो इस हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है.

इसमें दो हेलीकॉप्टरों को अलग-अलग दिशाओं से आते और फिर आपस में टकराते हुए देखा जा सकता है. टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है. आसपास मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगते हैं.

हादसे में दोनों हेलीकॉप्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. राहत-बचाव कार्य शुरू हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है.

बताया जा रहा है कि ‘सिमरिक एयर’ का एक हेलीकॉप्टर घटनास्थल पर पहुंच चुका है और बचाव अभियान में जुटा है.

अधिकारियों के मुताबिक, ‘फिशटेल एयर’ के हेलीकॉप्टर को कैप्टन प्रज्ज्वल केसी उड़ा रहे थे, जबकि ‘एयर डायनेस्टी’ के हेलीकॉप्टर की कमान कैप्टन रबिंद्र प्रजापति के पास थी.

अधिकारियों ने हादसे में लोगों के हताहत होने की पुष्टि की है. फिलहाल घटनाक्रम से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।