राजनीति

नेपाल ने बाढ़ में मरने वालों की तस्वीरें जारी कीं:PM बालेन बोले- शवों के DNA सुरक्षित रखे जाएंगे; 682 मौतें, 287 भारतीयों समेत 3000 लापता

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 16 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
नेपाल ने बाढ़ में मरने वालों की तस्वीरें जारी कीं:PM बालेन बोले- शवों के DNA सुरक्षित रखे जाएंगे; 682 मौतें, 287 भारतीयों समेत 3000 लापता

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ के बाद सरकार ने शनिवार को मृतकों की तस्वीरें और डिटेल्स जारी किए हैं। ताकि उनके परिजन उन्हें पहचान सकें। नेपाल पुलिस की वेबसाइट पर इन तस्वीरों को अपलोड किया गया है। प्रधानमंत्री बालेन शाह ने कहा है कि जिन शवों की पहचान नहीं हो पाई है, उन्हें दफनाने से पहले DNA सैंपल और पहचान से जुड़े दूसरे सबूत सुरक्षित रखे जाएंगे।

इससे भविष्य में DNA जांच के जरिए शवों की पहचान करने में मदद मिल सकेगी। पहचाने जा चुके शव उनके परिजनों को सौंपे जा रहे हैं। नेपाल के रसुवा, धादिंग, नुवाकोट, चितवन, तनहूं, गोरखा, नवलपरासी ईस्ट और नवलपरासी वेस्ट से अब तक 675 शव बरामद किए गए हैं। इसके अलावा 7 शव तिब्बत में मिले हैं। शवों को एयरटाइट बैग में रखा जा रहा है।

भारत सरकार के मुताबिक 287 भारतीय और 128 भारतीय मूल के लोग अब भी लापता या संपर्क से बाहर हैं। वहीं, बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 88 भारतीयों का रेस्क्यू किया गया है। पिछले दो दिनों में 598 भारतीय चीन से सुरक्षित नेपाल पहुंच चुके हैं, जबकि करीब 900 भारतीय अभी चीन में हैं और सरकार के संपर्क में हैं।

खबर से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे दिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।