भोपाल

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए न्यू मार्केट में जुटा जनसहयोग, मृतकों को दी श्रद्धांजलि

लेखक: Santosh Yogi अंतिम अपडेट: 3 सितंबर 2026 👁️ 17 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए न्यू मार्केट में जुटा जनसहयोग, मृतकों को दी श्रद्धांजलि

भोपाल। नेपाल में आई भीषण बाढ़ से हुई जनहानि पर मध्यप्रदेश सर्वधर्म सद्भावना मंच एवं भोपाल नेपाली समाज ने न्यू मार्केट स्थित टॉप एंड टाउन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। इस दौरान बाढ़ में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित कर पीड़ितों की सहायता के लिए जनसहयोग से राहत राशि एकत्रित की गई।

सर्वधर्म सद्भावना मंच के पदाधिकारी महेंद्र शर्मा ने कहा कि “नेपाल के इस कठिन समय में हम सभी को धर्म और समुदाय से ऊपर उठकर पीड़ितों के साथ खड़ा होना चाहिए। मानवता ही सबसे बड़ा धर्म है, इसलिए अपनी क्षमता के अनुसार नेपाल बाढ़ राहत में सहयोग करें।”

कार्यक्रम में भंते राहुल शाक्य पुत्र, हाजी मोहम्मद इमरान हारून, शेख मुर्तज़ा अली, ब्रह्माकुमारी निताई बहन, बी.के. हेमा बहन, बी.के. डॉ. प्रिंका बहन, बी.के. अनुराधा बहन, बी.के. पोनम बहन, बी.के. गोपाल, सतीश पुरोहित, दीपचंद यादव और हैदर भाई उपस्थित रहे।

विशेष आमंत्रित अतिथियों में अरुण श्रीवास्तव, पी.सी. शर्मा, गुड्डू भाई, सतीश गंगराड़े (अध्यक्ष, न्यू मार्केट), प्रकाश मेंदिरत्ता, चंद्र सुरबंशी (डिप्टी, नगर निगम) सहित अन्य गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

नेपाली समाज की ओर से लोकमणि शर्मा (अध्यक्ष), प्रशांत शर्मा, डोलराज सागर गैरे, शिव गुरूंग, लुतेश, सूर्याश कुलश्रेष्ठ और अंकित मिश्रा सहित श्री पशुपतिनाथ मंदिर, गोविंदपुरा, भेल एवं भोपाल से जुड़े नेपाली समाज के सदस्यों ने सहभागिता की।

इस अवसर पर नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए विशेष दुआ की गई और सभी से राहत कार्य में सहयोग करने की अपील की गई।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

नेपाल में हाल ही में आई भीषण बाढ़ ने कई लोगों की जान ली और व्यापक विनाश किया। इस आपदा के प्रति जागरूकता और सहायता बढ़ाने के लिए भोपाल के न्यू मार्केट में सर्वधर्म सद्भावना मंच और नेपाली समाज ने एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि सीमा पार भी भारतीय समाज आपदाओं के प्रति संवेदनशील है और मानवीय सहानुभूति दिखा रहा है। ऐसी पहल से जनता में आपसी सहयोग की भावना जागृत होगी और आपदाओं के दौरान त्वरित राहत कार्यों के लिए सामुदायिक समर्थन बढ़ेगा।

S
Santosh Yogi

संतोष योगी भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार हैं जो भोपाल जिला एवं आसपास की घटनाओं को प्रमुखता से कवर करते हैं।