नेपाल बाढ़ में तबाही, 794 लोगों की मौतें; ढाई हजार से ज्यादा लापता
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अगस्त 31, नई दिल्ली: नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ को आए 5 दिन बीत चुके हैं। मरने वालों की संख्या बढ़कर 794 हो गई है और अब भी ढाई हजार से अधिक लोग लापता हैं। तिब्बत में आधिकारिक तौर पर मरने वालों की संख्या 16 है, जबकि 546 लोग लापता बताए जा रहे हैं। प्रभावित क्षेत्रों से मलबा हटाया जा रहा है। खराब मौसम और बढ़ते जलस्तर जैसी मुश्किल चुनौतियां भी सामने खड़ी हैं तो साथ ही आपदा के बड़े पैमाने ने ऊबड़-खाबड़ हिमालयी इलाकों में बचाव कार्यों को मुश्किल बना दिया है, लेकिन फिर भी राहत बचाव की टीमें पूरी तरह डटी हैं। सबसे ज्यादा नुकसान रसुवा और नुवाकोट में हुआ है।
फोटो कैप्शन 1: नेपाल में आपदा की स्थिति फोटो कैप्शन 2: भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्र में बचाव दल खोज और बचाव अभियान चला रहे हैं।