नेपाल बाढ़ त्रासदी पर बोले कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद, 'भारत के लोग...'
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नेपाल में आई भीषण बाढ़ से मची तबाही और भारी संख्या में हुई जनहानि पर कांग्रेस पार्टी ने अपनी गहरी संवेदना और इस मुश्किल घड़ी में एकजुटता व्यक्त की है.
पार्टी ने कहा कि हमारी संवेदनाएं उन परिवारों और उन सभी लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को इस भयानक त्रासदी में खो दिया है और जो अभी भी अपने प्रियजनों के सलामत होने की खबर का इंतजार कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि भारत के लोग इस संकट की घड़ी में नेपाल की जनता के हर संभव मदद के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.
नेपाल में आए संकट पर सलमान खुर्शीद की प्रतिक्रिया
कांग्रेस के विदेश विभाग के चेयरमैन और देश के पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने नेपाल में बुधवार (26 अगस्त) को आई भीषण बाढ़ पर पार्टी और देश की तरफ से संवेदना जताई है.
उन्होंने इस संबंध में शनिवार (29 अगस्त, 2026) को एक आधिकारिक बयान भी जारी किया है.
बयान में कहा गया, भारत की जनता की तरफ से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) नेपाल के लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती है. हम पूरी तरह से नेपाल की जनता के साथ एकजुटता से खड़े हैं.
नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ की वजह से अब तक सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है और देश के गंभीर आर्थिक और मानवीय क्षति पहुंची है.
Statement by Shri @salman7khurshid, Chairman, INC Foreign Affairs Department, on the flash floods in Nepal. pic.twitter.com/g5K4jJuDT9
Congress (@INCIndia) August 29, 2026
उन्होंने कहा, हमारी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं, जो अभी भी अपने प्रियजनों के सुरक्षित होने की खबर का इंतजार कर रहे हैं.
भारत और नेपाल के रिश्त
📡 स्रोत: ABP Live