नेपाल में फिर बढ़ी बाढ़ की चिंता, भोटे कोशी नदी को लेकर अलर्ट
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अगस्त 30, नई दिल्ली: नेपाल में बाढ़ और आपदा की स्थिति को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। नेपाल की राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण यानी NDRRMA ने भोटे कोशी नदी को लेकर तत्काल सुरक्षा चेतावनी जारी की है।अधिकारियों के मुताबिक नदी में पानी का बहाव और गर्जना अचानक बढ़ गई है।
इसके बाद रसुवा, नुवाकोट और धादिंग जिलों में नदी के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। साथ ही राहत और बचाव दलों को भी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। प्रशासन ने लोगों से नदी के किनारे जाने से बचने और स्थानीय सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।FILE PHOTO