अपराध

नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय पर्यटक की मौत

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय पर्यटक की मौत

Lead 1Relevance: UrgentSlug: nepal-helicoptercrashCategory: National, World, Disasters and Accidents, Accident, Aviation

03 नवंबर, नई दिल्ली : नेपाल के सोलुखुम्बु जिले में माउंट एवरेस्ट के पास दो हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए। इस हादसे में एक भारतीय पर्यटक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।यह हादसा आज सुबह करीब 8:11 बजे हुआ। खुम्बु पासांग ल्हामु ग्रामीण नगरपालिका-4 के फेरिचे में हेलीपैड पर उतरने के दौरान 'फिशटेल एयर' और 'एयर डायनेस्टी' के हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए।नेपाल पुलिस के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले भारतीय पर्यटक की पहचान चेन्नई (तमिलनाडु) निवासी 47 वर्षीय वसंत कुमार बलरामडु के रूप में हुई है।

वह 'फिशटेल एयर' के हेलीकॉप्टर में सवार थे। टक्कर में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में 'प्रभु एयर' के हेलीकॉप्टर से उनके शव को लुकला ले जाया गया।हादसे में तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। इनमें न्यूजीलैंड के 49 वर्षीय सेलिशकुमार पटेल और दोनों हेलीकॉप्टरों के पायलट शामिल हैं। पायलटों की पहचान 'फिशटेल एयर' के रवींद्र प्रजापति और 'एयर डायनेस्टी' के प्रजल के.सी.

के रूप में हुई है।घायलों में पटेल और रवींद्र प्रजापति को इलाज के लिए काठमांडू के मेडिसिटी अस्पताल ले जाया गया है। वहीं, प्रजल के.सी. का इलाज लुकला के निकोल निक्की अस्पताल में चल रहा है। उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। (फोटो सोर्स- नेपाल पुलिस)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।