नेपाल त्रासदी के बाद, बहराइच प्रशासन भी बाढ़ से निपटने के लिए तैयार, 24 घंटे स्टीमर और जाबाज गोताखोर रेस्क्यू के लिए अलर्ट
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बहराइच में बाढ़ के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट पर है. 24 घंटे जांबाज़ सिपाही, गोताखोर और आधुनिक स्टीमर तैनात हैं.
बाढ़ का पानी अक्सर लोगों को संभलने तक का मौका नहीं देता, इसी आपदा से निपटने के लिए प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में सुरक्षा के कड़े और पुख्ता इंतजाम किए हैं. 24 घंटे जांबाज़ सिपाहियों, गोताखोरों और आधुनिक स्टीमरों को तैनात रखा गया है, ताकि सूचना मिलते ही तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जा सके.
📡 स्रोत: News18 Hindi