नेपाली PM बालेंद्र शाह आज पहली बार आएंगे भारत, कल PM मोदी से होगी मुलाकात; व्यापार और ऊर्जा सहयोग पर रहेगा जोर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →Nepali Pm Balendra Shah India Visit: भारत और नेपाल के रिश्तों को नई दिशा देने के लिए दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की अहम मुलाकात होने जा रही है.
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह रविवार को दो दिन के राजकीय दौरे पर भारत पहुंचेंगे.
प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला भारत दौरा है. 23 नवंबर को वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे.
इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, ऊर्जा, निवेश, सड़क और रेल कनेक्टिविटी समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी.
माना जा रहा है कि इस दौरे से भारत और नेपाल के बीच आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को और मजबूती मिलेगी.
पहली बार भारत दौरे पर आ रहे बालेंद्र शाह विदेश मंत्रालय (MEA) के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह 22 और 23 नवंबर को भारत में रहेंगे.
मार्च 2026 में प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद यह उनका पहला भारत दौरा है. प्रधानमंत्री के रूप में यह उनका पहला द्विपक्षीय विदेश दौरा भी है.
नेपाल के विदेश मंत्रालय के अनुसार, शाह रविवार को नेपाल एयरलाइंस के विमान से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे. उनके साथ 34 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत आएगा.
इसमें नेपाल के वित्त मंत्री स्वर्णिम वागले, विदेश मंत्री शिशिर खनल, प्रधानमंत्री के मुख्य सलाहकार कुमार ब्यंजनकर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे. PM मोदी के साथ किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह 23 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे.
इस दौरान दोनों नेता भारत-नेपाल संबंधों की समीक्षा करेंगे और क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर भी अपने विचार साझा करेंगे.
नेपाल के विदेश सचिव अमृत बहादुर राय के मुताबिक, दोनों देशों के प्रधानमंत्री प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत भी करेंगे. इसके बाद संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी.
प्रधानमंत्री मोदी नेपाली प्रधानमंत्री और उनके प्रतिनिधिमंडल के सम्मान में आधिकारिक दोपहर भोज भी आयोजित करेंगे.
व्यापार और ऊर्जा सहयोग पर रहेगा जोर इस दौरे में दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.
बातचीत में व्यापार, निवेश, परिवहन, ऊर्जा, सड़क और रेल कनेक्टिविटी तथा बुनियादी ढांचे से जुड़े मुद्दे शामिल होंगे.
दोनों देश ऊर्जा और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में पूरे हो चुके कुछ प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा भविष्य में शुरू होने वाली परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी जाएगी.
भारत और नेपाल के बीच शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, खेल, आपदा प्रबंधन और मानव संसाधन विकास जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए कई समझौतों (MoUs) का आदान-प्रदान भी होगा.
नेपाल में निवेश बढ़ाने के लिए होगा बिजनेस फोरम प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह के भारत दौरे के दौरान नेपाल-इंडिया बिजनेस फोरम का भी आयोजन किया जाएगा.
इसका उद्देश्य नेपाल में भारतीय निवेश को बढ़ावा देना और दोनों देशों के कारोबारियों को आपसी साझेदारी के नए अवसर उपलब्ध कराना है.
इस मंच पर दोनों देशों के कारोबारी प्रतिनिधि निवेश और व्यापार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे.
भारत-नेपाल के रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती विदेश मंत्रालय के मुताबिक, भारत और नेपाल के बीच संबंध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक जुड़ाव पर आधारित हैं. दोनों देशों के लोगों के बीच भी लंबे समय से मजबूत रिश्ते रहे हैं.
पिछले कुछ वर्षों में व्यापार, विकास परियोजनाओं, ऊर्जा, जल संसाधन और डिजिटल कनेक्टिविटी जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ा है.
विदेश मंत्रालय ने कहा कि बालेंद्र शाह का यह दौरा दोनों देशों के बीच उच्चस्तरीय बातचीत की परंपरा को आगे बढ़ाएगा.
यह दौरा भारत की 'नेबरहुड फर्स्ट' नीति के तहत नेपाल के साथ मजबूत साझेदारी बनाए रखने की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है.
📡 स्रोत: NewsData.io