मनोरंजन

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2026: कार्तिक आर्यन और ममूटी बने बेस्ट एक्टर, 'आर्टिकल 370' बेस्ट फिल्म, अनंत नाग के लिए स्टैंडिंग ओवेशन

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2026: कार्तिक आर्यन और ममूटी बने बेस्ट एक्टर, 'आर्टिकल 370' बेस्ट फिल्म, अनंत नाग के लिए स्टैंडिंग ओवेशन

72वां नेशनल अवॉर्ड में एक्टर कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला. वहीं बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड यामी गौतम ने अपने नाम किया.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंडियन सिनेमा में योगदान के लिए एक्टर्स और फिल्ममेकर्स को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया.

मालूम हो कि 72वां नेशनल अवॉर्ड का आयोजन गुजरात के केवडिया में किया गया.

नेशनल फिल्म अवॉर्ड के इतिहास में ये पहली बार हुआ है कि अवॉर्ड फंक्शन दिल्ली की जगह गुजरात में आयोजित हुआ.

वहीं दिग्गज एक्टर ममूटी को फिल्म 'ब्रमायुगम' के लिए अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. ये फिल्म 2024 में आई थी. ये मलयालम इंडस्ट्री की सुपरहिट डार्क फैंटेसी लोक हॉरर फिल्म है.

इस फिल्म को राहुल सदाशिवन ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में ममूटी के अलावा अर्जुन अशोकन और सिद्धार्थ भरथन अहम रोल में हैं. एक्टर ममूटी को 4 नेशनल अवॉर्ड मिले हैं. ममूटी मलयालम इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं.

कार्तिक आर्यन को इस फिल्म के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड

कार्तिक आर्यन कई सालों से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. उनका ये पहला नेशनल अवॉर्ड है.

उन्हें फिल्म 'चंदू चैंपियन' के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. इस फिल्म में कार्तिक ने मुरलीकांत पेटकर का किरदार निभाया. फिल्म को कबीर खान ने डायरेक्ट किया था. ये स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म थी.

इन फिल्मों में नजर आए कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन ने 2011 में फिल्म 'प्यार का पंचनामा' से करियर की शुरुआत की थी.

इसके बाद वो 'आकाश वाणी', 'प्यार का पंचनामा 2', 'धमाका', 'पति पत्नी और वो', 'लुका छुपी', 'सोनू की टीटू की स्वीटी', 'शहजादा', 'भूल भुलैया 3', 'सत्यप्रेम की कथा', 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' जैसी फिल्में की हैं.

अब उनके हाथ में 4 फिल्में हैं. वो अनुराग बासु की अनटाइटल्ड फिल्म में दिखेंगे. इसके अलावा वो नागजिला, कबीर खान की अनटाइटल्ड फिल्म में दिखेंगे. इसके अलावा वो कैप

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।