नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राहुल गांधी की देश विरोधी मानसिकता पर उठाए सवाल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राहुल गांधी की देश विरोधी मानसिकता पर उठाए सवाल, चुनाव आयुक्तों के खिलाफ दुष्प्रचार का लगाया आरोप, एमएमडीआर अधिनियम का स्वागत, राज्य सरकार पर साधा निशाना।
Short Headline: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राहुल गांधी की देश विरोधी मानसिकता पर उठाए सवाल
28 सितंबर, गिरिडीह: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश में अराजकता पैदा करना चाहते हैं। गिरिडीह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री मरांडी ने कहा कि चुनाव आयुक्तों के खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है। राहुल गांधी की देश विरोधी मानसिकता पार्टी को बर्बाद कर देगी। नेता प्रतिपक्ष ने एमएमडीआर अधिनियम का स्वागत करते हुए कहा कि इस कानून का झारखंड को छोड़कर पूरे देश में स्वागत हो रहा है। यह कानून राज्यहित में है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि गिरिडीह उपचुनाव के लिए प्रत्याशी का चयन केंद्रीय नेतृत्व करेगा।
बाइट- बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष