राजनीति

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राहुल गांधी पर माहौल बिगाड़ने का लगाया आरोप

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राहुल गांधी पर माहौल बिगाड़ने का लगाया आरोप

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जमशेदपुर में राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- नवरात्र जैसे पावन समय में कांग्रेस जानबूझकर माहौल खराब करने का कर रही प्रयास।

Short Headline: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राहुल गांधी पर माहौल बिगाड़ने का लगाया आरोप

13 अक्टूबर, पूर्वी सिंहभूम: नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने दिल्ली में चल रहे आंदोलन को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस पर आंदोलन के जरिए राजनीति करने और देश में अराजकता का माहौल पैदा करने की मंशा रखने का आरोप लगाया। जमशेदपुर परिसदन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान बाबूलाल मरांडी ने कहा कि नवरात्र जैसे पावन समय में कांग्रेस जानबूझकर माहौल खराब करने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाकर लगातार सवाल खड़े कर रही है, जबकि देश की जनता कई दशक पहले ही पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी हार से कांग्रेस बौखलाई हुई है और अब आंदोलन के जरिए देश में अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश कर रही है।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि चुनाव आयोग पर वोट चोरी के आरोप लगाकर राजनीति करना उचित नहीं है। उन्होंने कांग्रेस पर देश के माहौल को बिगाड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

बाइट- बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष

💡 पृष्ठभूमि (Background)

बाबूलाल मरांडी ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि कांग्रेस नवरात्र के पावन समय में जानबूझकर माहौल बिगाड़ रही है। यह विषय भारतीय राजनीति में विरोधी दलों के बीच तीव्र संघर्ष को दर्शाता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह कांग्रेस और विपक्ष के बीच चल रहे तनाव को उजागर करती है, जिससे चुनावी माहौल पर असर पड़ सकता है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि मतदाता पार्टी के इरादों पर संदेह करें, सामाजिक एकता पर प्रश्न उठें और राजनीतिक निर्णयों में अस्थिरता महसूस हो।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।