राजनीति

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची नगर आयुक्त सुशांत गौरव पर बोला हमला

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 16 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची नगर आयुक्त सुशांत गौरव पर बोला हमला

Relevance: PRIORITY Slug: BABULAL ON SHUSHANT

Short Headline: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची नगर आयुक्त सुशांत गौरव पर बोला हमला

Synopsis: रांची नगर आयुक्त आईएएस सुशांत गौरव पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का हमला, आचरण पर उठाए सवाल, झामुमो कार्यकर्ता से की तुलना , खादगढ़ा बस स्टैंड टेंडर पर भी उठाए सवाल।

Category: Politics Deadline : 10 SEPTEMBER, RANCHI

10 सितंबर, रांची: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची नगर निगम के नगर आयुक्त सुशांत गौरव की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। श्री मरांडी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए आरोप लगाया कि नगर आयुक्त का आचरण एक अधिकारी से अधिक जेएमएम कार्यकर्ता जैसा नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि रांची में हजारों घरों के नक्शे लंबित हैं और आमजन निगम के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि निगम की कार्रवाई में भेदभाव दिखाई दे रहा है। साथ ही ऑनलाइन होल्डिंग टैक्स जमा करने के बावजूद लोगों को बार-बार नोटिस भेजे जाने का भी उन्होंने मुद्दा उठाया। श्री मरांडी ने रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड की टेंडर प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि जब टेंडर में सात करोड़ पचास लाख रुपये की बोली लग चुकी थी, तो प्रक्रिया रद्द कर तीन करोड़ बीस लाख रुपये में टेंडर क्यों दिया गया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।