मनोरंजन

नेटफ्लिक्स पर 23 अक्टूबर को महा-धमाका: ‘गजब रात' से लेकर 'ल्यूपिन 4' तक, आ रहीं ये धांसू फिल्में और सीरीज

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
नेटफ्लिक्स पर 23 अक्टूबर को महा-धमाका: ‘गजब रात' से लेकर 'ल्यूपिन 4' तक, आ रहीं ये धांसू फिल्में और सीरीज

अगर आप नेटफ्लिक्स पर नई फिल्मों और सीरीज का इंतजार कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है.

नेटफ्लिक्स पर 23 अक्टूबर को 'गजब रात' से लेकर 'ल्यूपिन 4' सहित और भी कई फिल्में और सीरीज दस्तक देनी वाली हैं.

आइए एक नजर नेटफ्लिक्स पर इस शुक्रवार को दस्तक देनी वाली फिल्मों और सीरीज पर डालते हैं.

'गजब रात'

मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गजब रात' 23 अक्टूबर से स्ट्रीम होगी.

पहले इसका नाम 'घूसखोर पंडित' था, लेकिन विवाद के बाद मेकर्स ने नाम में बदलाव करते हुए इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया था.

फिल्म में मनोज के साथ अक्षय ओबेरॉय, साकिब सलीम, दिव्या दत्ता और नुसरत भरूचा जैसे कलाकार भी नजर आएंगे.

'ल्यूपिन 4'

'ल्यूपिन' एक पॉपुलर फ्रेंच वेब सीरीज है.

इसके अब तक तीन सीजन आ चुके हैं और अब चौथा सीजन इस शुक्रवार को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगा. नए सीजन में कुल आठ एपिसोड दर्शकों को देखने को मिलेंगे.

ओमर सी, लुडिविन सैग्नियर, एंटोइन गौय और सोफियान गुराब जैसे कलाकारों ने इसमें अहम किरदार निभाया है.

'सर्वाइविंग हरिकेन ओटिस'

'सर्वाइविंग हरिकेन ओटिस' एक स्पेनिश फिल्म है.

जॉर्ज मिशेल ग्रौ के डायरेक्शन में बनी मूवी में इम्मानुएल बेनी, क्रिस्टयन फ़ेरर, मोनिका डेल कारमेन, एंड्रयू लेलैंड रोजर्स जैसे कलाकार हैं.

'डोरोथी'

'डोरोथी' एक तमिल फिल्म है, जिसमें कीर्ति सुरेश और ऋषिकांत ने अहम किरदार निभाया है. फिल्म सितंबर में थिएटर्स में आई थी, जबकि 23 अक्टूबर को ये ओटीटी पर आ रही है.

कार्तिक सुब्बाराज के डायरेक्शन में बनी डोरोथी क्राइम थ्रिलर फिल्म है.

'धूमकेतु'

मलयालम सिनेमा की फिल्म 'धूमकेतु' 25 सितंबर को थिएटर्स में आई थी. अब एक महीने के भीतर ये ओटीटी पर स्ट्रीम होगी. इसमें साजिन गोपू और निखिला विमल अहम रोल में हैं.

<p style="t

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।