विदेश

नेतन्याहू ने भारतीय कैप्टन स्मित से बात की:बोले- आप पूरी दुनिया के हीरो; इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का न्योता दिया

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 3 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
नेतन्याहू ने भारतीय कैप्टन स्मित से बात की:बोले- आप पूरी दुनिया के हीरो; इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का न्योता दिया

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फ्लाईदुबई एयरलाइन के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से फोन पर बात की। उन्होंने कहा- आप भारत और इजराइल के लोगों के सच्चे हीरो हैं। आप पूरी दुनिया के हीरो हैं। नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को इजराइल आने का न्योता भी दिया। उन्होंने कहा- मैं आपको और अपने दोस्त पीएम मोदी को अगले स्वतंत्रता दिवस पर जश्न की मशाल जलाने का न्योता देना चाहता हूं।

नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित से पूछा कि फ्लाइट में आखिर हुआ क्या था। स्मित ने बताया कि हमले से पहले को-पायलट ने प्रेयर करने की इच्छा जताई थी। प्रेयर के कुछ मिनट बाद उसने अचानक उन पर हमला कर दिया। घटना 30 सितंबर को हुई थी। दुबई से इजराइल के तेल अवीव जा रही फ्लाइट में ओमानी को-पायलट ने कैप्टन स्मित पर कुल्हाड़ी से हमला किया था।

इसके बाद विमान करीब 2 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आ गया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित ने हमलावर का मुकाबला किया और कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया। इसके बाद फ्लाइट क्रू और यात्रियों ने कॉकपिट में पहुंचकर आरोपी को काबू किया और विमान पर दोबारा नियंत्रण हासिल किया। विमान की सऊदी अरब के तबुक में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

इसमें सवार सभी 174 लोग सुरक्षित बाहर निकल गए। स्मित ने बताया- को-पायलट ने हमला कैसे किया, पढ़िए नेतन्याहू से उनकी क्या बातचीत हुई नेतन्याहू: स्मित, क्या आप मुझे सुन रहे हैं?

कैप्टन स्मित: हां सर, सुन रहा हूं। आप कैसे हैं? नेतन्याहू: मैं ठीक हूं। आप कैसा महसूस कर रहे हैं?

कैप्टन स्मित: मैं ठीक होने की कोशिश कर रहा हूं। नेतन्याहू: कैप्टन, मैं चाहता हूं कि आप जल्दी ठीक हो जाएं। ये सब कैसे हुआ, मुझे बताइए। कैप्टन स्मित: वह एक नॉर्मल फ्लाइट थी। को-पायलट ने कहा कि वह प्रेयर करना चाहता है। बहुत से स्थानीय लोग ऐसा करते हैं, इसलिए मुझे यह अजीब नहीं लगा। वह मेरे पीछे बैठकर प्रेयर करने लगा।

मैं सामने देख रहा था। करीब 4-5 मिनट बाद अचानक मेरे सिर के पीछे जोरदार वार हुआ। पहले मुझे लगा कि विमान को कोई गंभीर नुकसान हुआ है और कुछ गड़बड़ हो गई है। लेकिन इसके बाद एक के बाद एक वार होते रहे। तब मुझे समझ आया कि विमान को नहीं, बल्कि कॉकपिट में मेरे साथ मौजूद को-पायसट ने मुझ पर हमला किया है।

मैंने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन मैं कुछ देख नहीं पा रहा था। सब कुछ धुंधला दिखाई

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से फोन पर बातचीत की और उन्हें ‘सच्चे हीरो’ कहा। उन्होंने उन्हें इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने के लिए आमंत्रित किया, साथ ही भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी साथ लाने का प्रस्ताव रखा। यह घटना भारत-इजराइल के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को दर्शाती है और दोनों देशों के बीच रक्षा तथा विमानन सहयोग को सुदृढ़ करती है। आम जनता के लिए यह संवाद राष्ट्रीय गौरव और अंतरराष्ट्रीय सहयोग की भावना को बढ़ाता है, जिससे दोनों देश

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।